लाइव न्यूज़ :

30 के बाद हर महिला को अपनाने चाहिए ये एंटी-एजिंग टिप्स

By गुलनीत कौर | Updated: June 7, 2018 13:12 IST

धूप में बार-बार जाने से समय से पहले ही त्वचा बूढ़ी होने लगती है।

Open in App

एक निश्चित उम्र के बाद ना केवल आपकी सेहत, बल्कि आपकी स्किन भी अधिक देखभाल मांगती है। 30 की उम्र के करीब आने तक ही महिलाओं की स्किन में काफी बदलाव आने लगते हैं। ये बदलाव नेचुरल होते हैं लेकिन अगर समय रहते इनपर ध्यान ना दिया जाए तो ये दिक्कत दे सकते हैं। आज हम आपको 30 की उम्र में स्किन का ख्याल रखने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप झुर्रियां, चेहरे पर अनचाही लाइन्स, स्किन का मुरझाना, आदि उम्र बढ़ने के संकेतों से बच सकती हैं। 

सूरज की किरणों से दूर रहें: धूप में बार-बार जाने से समय से पहले ही त्वचा बूढ़ी होने लगती है। धूप में जाने से पहले हम सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर स्किन को बचा तो सकते हैं लेकिन इसका अधिक इस्तेमाल त्वचा के प्राकृतिक तत्वों को खत्म कर देता है। 

स्किन को मॉइस्चराइज करें: त्वचा जितनी अधिक ड्राई और डीहाइड्रेट रहेगी, उसपर झुर्रियों और अनचाही लाइन्स के आने का खतरा उतना ही अधिक होता है। इसलिए हमेशा स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाकर उसकी नमी को बनाए रखें।

त्वचा क्लींज करें: 20 की उम्र में त्वचा पर मुंहासे या दाग-धब्बे होना नार्मल होता है। इसे ठीक करने के लिए हम कई तरह के जेल और क्लींजर का इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन 30 की उम्र के बाद आप उन्हीं चीजों का इस्तेमाल नहीं कर सकती। इस उम्र में स्किन की नमी और जरूरी ऑइल को बनाए फ्राखने के लिए खास क्लींजर के एजरूरत पड़ती है।

डाइट में शामिल करें ये: जब तक आप अपनी डाइट को हेल्दी नहीं रखेंगी, तब तक आपकी स्किन पर भी इसका अच्छा असर नहीं दिखाई देगा। डाइट में विटामिन-ई का अधिक से अधिक सेवन करें। पानी या तरल पदार्थों का सेवन करें। इन सबका आपकी स्किन पर पॉजिटिव इफेक्ट होगा और स्किन नैचुरली ग्लो करेगी।

दूध जैसी सफेद त्वचा पाने के लिए इस तरह करें दूध का इस्तेमाल, जानिए कुल 5 फायदे

नींद है जरूरी: नींद की कमी का असर आंखों के बाद पूरे चेहरे पर भी दिखने लगता है। आंखों के नीच और आसपास अनचाही लकीरें बनने लगती हैं। शुरुआत में ये दिखाई नहीं देती हैं लेकिन अगर कई दिनों तक नींद पूरी ना हो तो ये बढ़ जाती हैं और समय से पहले ही चेहरे पर बुढ़ापा आ जाता है। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन