लाइव न्यूज़ :

मुंहासे, झुर्रियां, डार्क सर्कल, पफी आईज सबका एक इलाज है खीरा, जानें खीरा टोनर-मास्क बनाने का तरीका

By गुलनीत कौर | Updated: March 6, 2019 13:22 IST

खीरा का त्वचा पर रोजाना इस्तेमाल डार्क सर्कल, झुर्रियों को कम करता है। इसके अलावा यह आंखों के नीचे की लटकती त्वचा ठीक करता है। त्वचा के खुले हुए पोर्स को बंद करके टाइट बनाता है।

Open in App

सलाद के रूप में इस्तेमाल होने आला खीरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खीरा की सबसे अच्छी बात यह है कि इसका गुदा सीधा त्वचा पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से त्वचा को कोई परशानी नहीं होती। बल्कि फायदा ही मिलता है। खीरा की सबसे पहली और सबसे बड़ी क्वालिटी ये ही है कि इसमें ढेर सारा पानी होता है। जिसके सेवन से बॉडी अन्दर से और त्वचा के ऊपर लगाने से बाहर से हाइड्रेट रहती है। त्वचा में नेचुरल चमक आती है। 

खीरा के त्वचा के लिए फायदे:

- त्वचा में नई जान भरता है- स्किन टैनिंग दूर करे- पफी आईज ठीक करता है-जली, कटी स्किन ठीक करता है- खुले हुए पोर्स को बंद करता है- डार्क सर्कल कम करता है- झुर्रियों को कम करता है- आंखों के नीचे की लटकती त्वचा ठीक करता है- ब्लेमिशेस ठीक करता है- त्वचा को सॉफ्ट ग्लोइंग बनाए

खीरा का स्किन टोनर:

आइए अब आपको बताते हैं कि खीरा के इस्तेमाल से टोनर कैसे बनाना है। इसके रोजाना उपयोग से आप फ्रेश, सॉफ्ट और क्लियर स्किन पा सकती हैं। आगे स्टेप्स में जाने खीरा टोनर बनाने का तरीका:

- एक ताजा खीरा लें और पीलर से उसका छिलका उतारकर साइड कर दें- अब खीरा को स्लाइस में काटें- ब्लेंडिंग मशीन में डालें- ऊपर से ज़रा सा पानी डालकर ब्लेंड कर लें- अब जो गुदा तैयार हुआ है उसे निकालें और निचोड़कर पानी अलग कर लें- इस पानी में नींबू का थोड़ा रस मिला लें- एक छोटी बोतल में डालकर फ्रिज में रख दें- अगर आपके पास स्प्रे बोतल है तो और भी अच्छा है- रोजाना इस स्प्रे बोतल से चेहरे पर स्प्रे करें और फ्रेशनेस का एहसास लें

खीरा का फेस मास्क:

रोजाना खीरा टोनर अप्लाई करने के साथ खीरा फेस मास्क भी लगाएं। सप्ताह में कम से कम दो बार  खीरा मास्क लगाएं और सॉफ्ट, ग्लोइंग त्वचा पाएं। आगे जानें खीरा फेस मास्क बनाने का तरीका:

- खीरा का गुदा बनाकर उसमें ओटमील और शहद मिला लें- इन तीनों को मिक्सर में डालकर ब्लेंड कर लें- अब पेस्ट निकालकर उंगली से अपने चेहरे पर लगाएं- 15 मिनट रखें और फिर ठंडे या नार्मल पानी से चेहरा धो लें- फेस मास्क लगाने के साथ आप आंखों पर खीरा की स्लाइस भी रख सकती हैं- इससे डार्क सर्कल और पफी आईज से छुटकारा मिलता है

टॅग्स :स्किन केयरघरेलू नुस्खेब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन