लाइव न्यूज़ :

गर्मी के मौसम में आलिया भट्ट की तरह दिखना चाहती हैं कूल एंड ब्यूटीफुल, तो काम आएंगे एक्ट्रेस के ये 5 लुक्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 19, 2022 16:47 IST

जाहिर है कि गर्मी के मौसम में भी आप अपने वार्डरोब में कुछ अलग और हटकर ऐड करना चाहती होंगी। ऐसे में आप आलिया भट्ट से समर कलेक्शन के लिए इंपिरेशन ले सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगर्मियों में भड़कीले रंगों से दूर रहना चाहिए।सादे और आंखों को अच्छे लगने वाले रंग पहनने से गर्मियों में मूड भी अच्छा रहता है। 

अपने फेवरेट स्टार्स का लुक कॉपी करने की कोशिश हम सभी करते हैं। उनके ड्रेसिंग सेंस से लेकर कैसी एक्सेसरीज पहनी है और किस तरह के इवेंट के लिए कैसा स्टाइल कैरी किया है, हम सभी फॉलो करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में जाहिर है कि गर्मी के मौसम में भी आप अपने वार्डरोब में कुछ अलग और हटकर ऐड करना चाहती होंगी। तो चलिए आपको अलिया भट्ट की कुछ 'ऑफ दि बीट' ड्रेसेस दिखाते हैं जो गर्मियों के मौसम के हिसाब से परफेक्ट हैं और सभी कॉलेज, ऑफिस या पार्टी/इवेंट में जाने वाली लड़कियां इन्हें पहन सकती हैं। 

फ्लावर प्रिंट

गर्मियों में फ्लावर प्रिंट वाली कॉटन की ड्रेस हमेशा ही ट्रेंड में रहती हैं और आलिया की यह ड्रेस, उसका प्रिंट और रंग सभी परफेक्ट हैं। इस तरह की ड्रेस कॉलेज में या फ्रेंड्स के साथ कहीं बाहर जाएं तब भी पहनी जा सकती है।

जम्प सूट

पिछले कुछ सालों से जम्प सूट ट्रेंड में आ चुके हैं। कोई ऑफिशियल इवेंट हो या फिर ऑफिस पार्टी हो, कहीं भी इन्हें पहना जा सकता है। इस तरह का जम्प सूट आप पार्टीज में भी पहन सकती हैं।

कॉटन लेस ड्रेस

अगर आपके ऑफिस में इस तरह की शॉर्ट ड्रेसेस पहनने पर रोक नहीं है तो आप आलिया की इस ड्रेस से मिलती जुलती कोई ड्रेस खरीद सकती हैं। अगर ऑफिस में शॉर्ट ड्रेस में कम्फर्टेबल ना लगे तो इसके ऊपर लॉन्ग श्रग पहन सकती है।

ऑफ दि शोल्डर

गर्मियों में ऑफ दि शोल्डर, कोल्ड शोल्डर या विद-आउट शोल्डर ड्रेस पहनना कूल लगता है। इस तरह के प्रिंट और रंग की ड्रेस किसी भी मौके पर अच्छी लगती है। 

इंडियन वियर

एथनिक यानी इंडियन वियर की बात करें तो गर्मियों में हमेशा हलके और सादे रंग का चयन करें। ड्रेस के ऊपर अधिक एम्ब्रायडरी का काम ना हो तो बेहतर है। इस तरह की ड्रेस गर्मियों में आसानी से कैरी की जा सकती है। 

गर्मियों में कोशिश करें कि हमेशा कॉटन की या फिर जो कपड़ा पहनने में आपको आराम दे, जिसे पहनकर आपको परेशानी ना लगे, उसी का ही चुनाव करें। गर्मियों में भड़कीले रंगों से दूर रहना चाहिए। सादे और आंखों को अच्छे लगने वाले रंग पहनने से गर्मियों में मूड भी अच्छा रहता है। 

टॅग्स :आलिया भट्टफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल