लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट की तरह बनना चाहती हैं फैशनेबल ब्राइड्समेड, तो हर फंक्शन के लिए एक्ट्रेस से लीजिए इंस्पिरेशन

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 21, 2022 17:13 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर ही फैंस को फैशन गोल्स देती हुई नजर आती हैं। ऐसे में अगर आप फैशनेबल ब्राइड्समेड चाहती हैं तो एक्ट्रेस से हर फंक्शन के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअक्सर ही फैंस को फैशन गोल्स देती हुई नजर आती हैं आलिया भट्टआप ब्राइड्समेड बनने वाली हैं तो हर फंक्शन के लिए आलिया भट्ट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं हर फंक्शन के लिए आलिया से लीजिए फैशन टिप्स

शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में कई बार महिलाओं को समझ नहीं आता कि वो शादी के हर फंक्शन में अलग दिखने के लिए कौन से लुक को चुने। यह मुद्दा तब और गंभीर हो जाता है जब महिलाएं अपनी बहन या बेस्ट फ्रेंड की ब्राइड्समेड बनने वाली हों। अगर आपके घर में भी किसी की जल्द ही शादी होने वाली है और आप ब्राइड्समेड बनने वाली हैं तो हर फंक्शन के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। दरअसल, आलिया अक्सर ही एथनिक वियर शानदार तरीके से कैरी किए हुए नजर आ जाती हैं। ऐसे में जब भी बात ट्रेडिशनल लुक की होती है तो आलिया को अलग ही स्टाइल स्टेटमेंट देते हुए देखा जाता है। तो आईए फैशनेबल ब्राइड्समेड बनने के लिए आलिया भट्ट के कुछ शानदार लुक्स से इंस्पिरेशन लेते हैं।

संगीत 

अगर आप संगीत सेरेमनी के लिए कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो आलिया भट्ट के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अगर आप साड़ी और सूट के अलावा कुछ पहनना चाहती हैं तो इस फंक्शन के लिए आप प्लाजो और क्रॉप टॉप ट्राई कर सकती हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस ने फ्लोरल कढ़ाई वाला प्लाजो और क्रॉप टॉप कैरी किया है। इस ड्रेस को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। वैसे आप आलिया को इस लुक को अपने हिसाब से भी रीक्रिएट कर सकती हैं। इस ड्रेस के साथ आप मिनिमल ज्वेलरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही, न्यूड मेकअप ही अपने लिए चुनिए। हेयरस्टाइल आप अपने मन-मुताबिक तय करिए कि आपके फेस क्या सूट करता है।

हल्दी

इन दिनों नियॉन कलर काफी ट्रेंड में है। ऐसे में अगर आप हल्दी फंक्शन में येलो कलर से कुछ हटकर पहनना चाहती हैं तो आलिया के इस लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ये नियॉन और बेबी पिंक फ्लोरल कढ़ाई वाला खूबसूरत लहंगा है, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। सबसे खास बात है कि इसका ब्लाउज बैकलेस है, जिसमें रिवर्स स्वीटहार्ट नेकलाइन है। ऐसे में एक्ट्रेस के इस ब्लाउज ने काफी सुर्खियां बटोरी। इसी क्रम में अगर आप भी कुकन यूनिक ट्राई करना चाहती हैं तो आलिया के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। 

मेहंदी

आलिया की तरह मेहंदी फंक्शन के लिए आप भी ग्रीन-ब्लू साड़ी कैरी कर सकती हैं। आलिया ने साड़ी के साथ अपना लुक बेहद सिंपल और सोबर रखा है, लेकिन फिर भी वो खूबसूरत लग रही हैं। आप भी कुछ ऐसा कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ आप मेकअप मिनिमल रखिए और बालों का जूड़ा बनाइए। अगर आपका मन हो तो आप एक्ट्रेस की तरह बालों में गजरा भी लगा सकती हैं। ओवरऑल लुक को मिनिमल रखने के लिए कम एक्सेसरीज का इस्तेमाल करिए।

शादी

शादी का लुक एकदम खास होना चाहिए, लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं कि इस खास दिन पर कुछ भी भड़कील पहनना है। आप इस दिन भी अपना लुक सिंपल और सोबर रखकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं। अगर आपको शादी के लिए कोई ड्रेस समझ नहीं आ रही है तो आप आलिया भट्ट की तरह बेबी पिंक कलर का कटआउट स्लीव्स वाला कशीदाकारी लहंगा कैरी कर सकती हैं। 

टॅग्स :आलिया भट्टफैशनब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल