लाइव न्यूज़ :

फैशन से जुड़ी आपकी ये 7 बड़ी गलतियां आपको दिखाती हैं बूढ़ा, फौरन बदल डालिए ये आदतें

By मेघना वर्मा | Updated: February 17, 2020 09:52 IST

समय के साथ हर इंसान की उम्र बढ़ती है लेकिन अगर आप अपने लुक पर खास ध्यान नहीं देंगी तो आप समय से पहले ही बूढ़ी लगने लगेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देआजकल ग्रे हेयर होना कॉमन है। आपके रीडिंग ग्लासेस का भी असर आपके लुक पर पड़ता है।

अक्सर आपने ये महसूस किया होगा कि आप समय से पहले ही बूढ़ीं लगने लगी हैं। कभी किसी पार्टी या ऑफिस मीटिंग में आपको इस बात का एहसास हुआ होगा कि आप बाकी की लड़कियों से कुछ ज्यादा उम्र की दिखाई दे रही हैं। भले ही आपकी उम्र उन सबमें छोटी हो मगर आपकी फैशन सेंस की कुछ आदतें आपके लुक को और बूढ़ा बना देती हैं। 

समय के साथ हर इंसान की उम्र बढ़ती है लेकिन अगर आप अपने लुक पर खास ध्यान नहीं देंगी तो आप समय से पहले ही बूढ़ी लगने लगेंगी। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं। जिन्हें इस्तेमाल करना आपके लिए जरूरी है। जिन्हें यूज करके आप खुद को बूढ़ा दिखाने से रोक सकती हैं। 

आप भी जानिए कौन सी हैं वो आदतें और आज ही कीजिए इनमें बदलाव-

1. गलत पहनती हैं ब्रा

वैसे तो इस बात पर अक्सर ही सर्वे हो चुका है कि ज्यादातर महिलाओं को अपने ब्रेस्ट का साइज का सही अंदाजा नहीं होता। इसीलिए वो गलत साइज की ब्रा का सेलेक्शन करती हैं। आप भी ध्यान दें कहीं आप भी इस लिस्ट में तो नहीं है। इसके साथ ही आपको अपनी बॉडी टोनिंग के हिसाब से ये पता होना चाहिए कि आप किस स्टाइल की और कौन सी ब्रा पहनें। कभी खुद के लिए समय निकालिए और ब्रा स्टोर पर जाकर कंसल्ट कीजिए।

2. फंकी ज्वैलरीज की हैं शौकीन

आपको इस बात को समझना होगा कि फंकी ज्वैलरीज आपको कुछ ज्यादा ही आउट ऑप डेट दिखा रहे हैं। चंकी पीस को हाथ में पहनना या गले में पहने से आप बच्चों जैसे लगेंगी। इसे पहनने से एक बात और भी होगी कि आपकी पर्सनैलिटी को कोई सीरियस नहीं लेगा। इसलिए अपने लिए एलिगेंट और सिंपल सी ज्वैलरी खरीदें जो आपको सूट करें।

3. ज्वैलरी का गलत सेलेक्शन

खुद के लिए ज्वैलरी खरीदते समय अपनी बॉडी टाइप और अपनी पर्सनैलिटी का ध्यान दें। कोशिश करें कि बहुत ज्यादा हैवी कुछ ना खऱीदें। जितना सिंपल आप रहेंगी उतनी खूबसूरत दिखाई देंगी। साथ ही आपकी पर्सनैलिटी को सूट करे वैसे ही ज्वैलरी पहनें।

4. हील्स की गलत च्वॉइज

जितने कैजुअल शूज आप पहनेंगे उतना ही आप ओल्डर लगेंगे। फैशन एक्सपर्ट्स की मानें तो खुद के फुटवियर के साथ एक्पेरिमेंट जरूर करें लेकिन जूतें ज्यादा कैजुअल तभी पहनें जब उसकी जरूरत हो। वरना आप खुद में ही बूढ़ा फील करने लगेंगी।

5. फ्लोरल से लगाव

आपका बहुत ज्यादा फ्लोरल से लगाव भी आपके लुक को बूढ़ा  दिखाता है। सिंपल और प्लेन ड्रेस पहनने से ना सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी में चेंज आएगा और बल्कि आप बेहद खूबसूरत और शांत भी दिखाई देंगी। तो फ्लोरल को अपने वॉर्डरोब से बाहर कीजिए और सिंपल सोबर ड्रेस को इन। 

6. गलत रीडिंग ग्लासेस

आपके रीडिंग ग्लासेस का भी असर आपके लुक पर पड़ता है। अगर आप चश्मा खरीदने जा रहे हैं तो ऐसे चश्में खरीदें जिन्हें देखकर बड़े-बुजुर्गों वाली फीलिंग ना आती हो। ट्रेंड के हिसाब से कैट आई या फ्लोरल प्रिंट के ग्लासेस लें। बिना फ्रेम के फ्रेम लेस चश्मा आपके लुक को ओल्डर दिखाएगा।

7. गलत हेयर स्टाइल

आजकल ग्रे हेयर होना कॉमन है। समय के साथ ही आपके बाल भी सफेद हो गए होंगे। जरूरी नहीं कि आप हर महीने बालों की रंगाई-पुताई ही कराएं मगर ऐसा भी ना हों कि आप ग्रे हेयर को बस यूं ही बांध कर बाहर चली जाएं। ग्रे हेयर को संभालना और संवारना उतना ही जरूरी है जितना काले बालों को। इसलिए सफेद बालों को भी मेंटेन करके रखिए ये आपके लुक को खूबसूरत बनाएंगे।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल