लाइव न्यूज़ :

5 Minute Facial: घर बैठे सिर्फ 5 मिनट में करें फेशियल, चेहरे पर आएगा इंस्टेंट ग्लो

By मेघना वर्मा | Updated: July 17, 2020 16:17 IST

घर पर नैचुरल तरीके से फेशियल करके आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। इससे आपकी स्किन को नमी भी मिलेगी और वो लचीली और जवां भी दिखाई देगी।

Open in App
ठळक मुद्देएलोवेरा जेल में मॉजूद मॉइश्चराइजिंग और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आपकी त्वचा में नमी बनाए रखते हैं।आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं या बेसन से बने पेस पैक को भी अप्लाई कर सकते हैं।

चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए आप क्या कुछ नहीं करतीं। ब्यूटी पार्लर में पैसे खर्च करती हैं। तमात तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। आप चाहें तो घर बैठे भी ये इंस्टेंट  ग्लो आसानी से पा सकती हैं। इसके लिए आपको सिर्फ और सिर्फ 5 मिनट निकालना होगा।

घर पर नैचुरल तरीके से फेशियल करके आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। इससे आपकी स्किन को नमी भी मिलेगी और वो लचीली और जवां भी दिखाई देगी। आज हम आपको यहां ऐसे ही 4 स्टेप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से घर पर ही फेशियल कर सकती हैं। 

स्टेप 1- 

सबसे पहले अपने फेस की क्लींजिंग करनी जरूरी है। ये आपकी स्किन से डेड सेल को निकालती है। इसके लिए आप रोज वॉटर या गुलाब जल का प्रयोग कर सकते हैं। गुलाब चल को चेहरे पर स्प्रे करके कॉटन बॉल से साफ करें। ये आपकी स्किन पर नमी को बरकरार रखेगा।

स्टेप - 2 

दूसरे स्टेप में आप फेस स्क्रब कीजिए। इसके लिए एक टमाटर को आधा काट लें। अब इसे अपने फेस पर 1 से 2 मिनट तक रब करें। ये आपके ब्लैकहेड्स और स्किन टैन को कम करेंगे। साथ ही आपके डार्क सर्कल को भी कम करेंगे। टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल गुण होता है जिससे स्किन में इंफेक्शन की समस्या नहीं होती।

स्टेप- 3

स्टेप 3 में आप ऐलोवेरा जेल से अपने फेस की मसाज करें। इससे आपके चेहरे पर खून का संचार होने लगता है और आपके फेस को मॉइस्चराइज करता है। इससे आपकी स्किन ग्लो करने लगती है। एलोवेरा जेल में मॉजूद मॉइश्चराइजिंग और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आपकी त्वचा में नमी बनाए रखते हैं।

स्टेप- 4

आखिरी स्टेप में आप फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें। इसके लिए चाहें तो आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं या बेसन से बने पेस पैक को भी अप्लाई कर सकते हैं। बेसन के साथ हल्दी और गुलाब जल, या मुल्तानी मिट्टी के साथ गुलाब जल और दूध के मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद इसे धो लें।

आपका चार स्टेप वाला इंस्टेंट फेशियल तैयार है। इससे आपकी स्किन को फ्रेशमेंट भी मिलेगी साथ ही आपकी स्किन जवां और सुंदर दिखेगी।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन