लाइव न्यूज़ :

पहली बार ट्राई कर रही हैं मेकअप, तो बेहतरीन लुक पाने के लिए आजमाएं ये 5 टिप्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 10, 2023 16:48 IST

मेकअप का उपयोग अब हममें से अधिकांश के दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। हालांकि शुरुआत में परफेक्ट मेकअप लुक कैरी करना कई महिलाओं के लिए मुश्किल हो जाता है।

Open in App

मेकअप का उपयोग अब हममें से अधिकांश के दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। हालांकि शुरुआत में परफेक्ट मेकअप लुक कैरी करना कई महिलाओं के लिए मुश्किल हो जाता है। नौसिखिए अक्सर मेकअप उत्पादों और उन्हें लगाने की तकनीक के बारे में उलझन में पड़ जाते हैं। ऐसे में अगर आप पहली बार मेकअप ट्राई कर रही हैं तो बेहतरीन लुक पाने के लिए इन 5 टिप्स को आजमाकर देखिए।

मेकअप प्रिपरेशन

मेकअप करने से पहले क्लींजर की मदद से चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। फिर टोनर या कॉटन पैड लगाकर चेहरे को अच्छी तरह पोंछ लें। इससे आपका चेहरा साफ हो जाएगा। अब जब टोनर सूख जाए तो अपनी सही त्वचा का प्रकार चुनकर मॉइश्चराइजर लगाएं।

मेकअप बेस

मेकअप बेस तैयार करने के लिए सबसे पहले अपनी उंगलियों की मदद से हल्के फाउंडेशन को थपथपाकर चेहरे पर डॉट लगाएं। अब हल्के हाथों से फाउंडेशन को चेहरे पर समान रूप से लगाएं। फिर इसके बाद अपनी आंखों को कंसीलर से कंसील करें। ट्रांसलूसेंट पाउडर को मेकअप ब्रश की मदद से सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए चेहरे पर लगाएं। इससे आपका मेकअप बेस पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

आई मेकअप टिप्स

आंखों का मेकअप करने के लिए सबसे पहले अपनी पसंद का आई शैडो चुनें। अब ब्रश की मदद से इसे पलकों पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। इसके बाद आंखों पर आईलाइनर लगाएं। एक ही समय में आपकी पलकों को कर्ल करने के लिए लैश कर्लर का भी उपयोग किया जा सकता है। अंत में पलकों पर काजल लगाएं और आपका आंखों का मेकअप हो गया।

लिप कलर लगाएं

आंखों का मेकअप करने के बाद अपने होठों और गालों को कलर जरूर करें। ब्लश को पहले गालों पर लगाएं और अच्छे से ब्लेंड कर लें। अब अपने आउटफिट के हिसाब से होठों पर लिपस्टिक या लिप ग्लॉस लगाएं। उंगलियों की मदद से या दोनों होठों को एक साथ दबाकर लिप कलर को ब्लेंड करें।

हाइलाइटर का इस्तेमाल करें

अब हाइलाइटर का इस्तेमाल चेहरे की जॉलाइन, नाक और माथे को हाईलाइट करने के लिए करें। इसके लिए अपवर्ड स्ट्रोक का इस्तेमाल हमेशा याद रखें और हाईलाइटर के ज्यादा इस्तेमाल से बचने का भी ध्यान रखें। नहीं तो ये आपके मेकअप लुक को खराब कर सकता है।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल