लाइव न्यूज़ :

खूबसूरत बाल पाने के लिए इस तरह करें एलोवेरा का इस्तेमाल

By गुलनीत कौर | Updated: April 21, 2018 12:35 IST

एलोवेरा का इस तरह करें इस्तेमाल, मार्किट में मिलने वाले महंगे कंडीशनर भूल जाएंगे आप।

Open in App

एलोवेरा का इस्तेमाल बेहतर स्वास्थ्य और सुंदरता दोनों पाने के लिए किया जाता है। स्किन को ग्लो देने के लिए आपने एलोवेरा के कई इस्तेमाल सुने होंगे लेकिन आज हम आपको अलोएवेरा के इस्तेमाल से बालों को कैसे खूबसूरत बना सकते हैं, इसके 4 प्रयोग बताएंगे। 

1. एलोवेरा से बालों का झड़ना रोकें

अगर बाल अधिक टूट या झड़ रहे हों तो एलोवेरा के इस्तेमाल से ना केवल उनका झड़ना रोका जा सकता है, साथ ही इसका इस्तेमाल बालों को घना भी बनाता है। केवल इतना करना है कि हेयर वॉश करते समय शैम्पू के साथ एलोवेरा का भी इस्तेमाल करें और फिर अंत में पानी से सारा एलोवेरा बालों से निकाल लें। सप्ताह में 2 बार इस तरह हेयर वॉश करें, बालों का झड़ना कम होगा। 

2. कंडीशनर की तरह करें इस्तेमाल

मार्किट से मिलने वाले महंगे और केमिकल वाले कंडीशनर की जगह नेचुरल एलोवेरा का इस्तेमाल करें। शैम्पू के बाद एलोवेरा जेल से अपने बालों में मसाज करें, 3 से 4 मिनट रखें और फिर पानी से एलोवेरा निकाल लें। ऐसा करने से बाल सॉफ्ट बनेंगे।

3. बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए

घने बाल पाने के लिए जरूरी है कि बाल दूटें ना और जड़ों से नए बाल भी आएं। इसके लिए एलोवेरा में मेथी के कुछ बीज पीसकर, तुलसी पाउडर और 2 चम्मच कैस्टर ऑइल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं और एक घंटे के लिए लगा रहने दें। इसके बाद बाल शैम्पू कर लें। हर सपताह 2 बार इस प्रयोग को करें, एक महीने में बालों की अच्छी ग्रोथ हो जाएगी। 

4. बालों से डैंड्रफ हटाने के लिए

अगर हर तरीका अपनाने के बाद भी बालो से डैंड्रफ नहीं जा रहा है तो एक बार एलोवेरा इस्तेमाल करके देखें। फ्रेश एलोवेरा जेल को बा,ओं की जड़ों और पूरे बालों में भी लगाएं। करीब एक घंटे के लिए लगा रहने दें और फिर बाल शैम्पू कर लें। कुछ दिन इस प्रयोग को करने से डैंड्रफ गायब हो जायेगा।

फोटो: विकिमीडिया कॉमन्स 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन