लाइव न्यूज़ :

मानसून में ग्लोइंग और शाइनी स्किन पाने में मदद करेंगे ये 4 टिप्स, आजमाकर देखें

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 20, 2023 17:56 IST

मानसून में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है और त्वचा को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है। अधिक मात्रा में मॉइश्चराइजर के इस्तेमाल से पसीना और पिंपल्स जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

Open in App

बरसात का मौसम हमें कितना भी पसंद हो, मानसून में होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। स्कैल्प में खुजली से लेकर ऑयली स्किन तक इस मौसम में हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी हैं स्किन प्रॉब्लम्स से परेशान तो इन टिप्स पर गौर करें और पाएं ग्लोइंग स्किन, बारिश हो या धूप।

प्रदूषण, गर्मी, नमी और यूवी किरणें त्वचा को कई तरह के नुकसान पहुंचाती हैं। डार्क स्पॉट्स, स्किन टैनिंग, पिगमेंटेशन और रूखापन जैसी समस्याएं पैदा होना आम बात है। मानसून में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है और त्वचा को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है। अधिक मात्रा में मॉइश्चराइजर के इस्तेमाल से पसीना और पिंपल्स जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

सनस्क्रीन का प्रयोग

सनस्क्रीन त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। कम से कम 30 एसपीएफ सुरक्षा वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल त्वचा के लिए सबसे अच्छा माना गया है। सनस्क्रीन एंटी-एजिंग समाधान के रूप में भी काम करता है।

मॉइश्चराइज

बरसात के मौसम में उमस के कारण अधिक पसीना आता है। नतीजा यह होता है कि लोग मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कम करने लगते हैं। हालांकि, मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कम करने से त्वचा डिहाइड्रेट हो जाती है। बाजार में आसानी से मिलने वाले जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इनके इस्तेमाल के बाद त्वचा हाइड्रेट रहेगी।

एक्सफोलिएट

पसीना, प्रदूषण और मेकअप का ज्यादा इस्तेमाल त्वचा के रोमछिद्रों को ब्लॉक कर देता है। इससे पिंपल्स और एक्ने की समस्या हो जाती है। त्वचा को साफ करने के लिए हफ्ते में एक या दो बार एक्सफोलिएट करना चाहिए।

फेसवॉश बदलना

हम अपनी त्वचा को सूट करने वाले फेसवॉश का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं और हम सालों तक उसी पर निर्भर रहते हैं। लंबे समय तक एक ही सामग्री वाले फेसवॉश का इस्तेमाल करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। मॉनसून में एक ही फेसवॉश का इस्तेमाल करने से त्वचा की नमी खत्म हो सकती है, नतीजतन त्वचा रूखी हो जाती है। फेसवॉश को मौसम के हिसाब से बदलते रहना चाहिए।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन