लाइव न्यूज़ :

अनचाहे मस्सों से हैं परेशान तो अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, नहीं आएंगे दोबारा वापस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 1, 2019 17:42 IST

अगर आप शरीर के अनचाहें मस्सों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ घरेलू आसान उपाय। तो आइए जानते हैं कैसे पाए छुटकारा...

Open in App
ठळक मुद्देमस्सों के के लिए प्याज का रस रामबाण होता हैरात को मस्से पर केले के छिलके को रखकर उस पर कपड़ा बांध लें

आजकल ज्यादातर लड़कियां खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखने के लिए कई तरह के ब्यूटी ट्रिटमेंट को फॉलों करती हैं। चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए कई तरह के फेसपैक, फेस ट्रिटमेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन चेहरे पर किए गए इस तरह के सारे उपाय फीकें पड़ जाते हैं जब चेहरे पर किसी जगह मस्सा आ जाए।

चेहरे पर ही नहीं गर्दन, हाथ, पीठ और शरीर के दूसरे हिस्से पर होने वाले मस्से भले कोई तकलीफ न दें लेकिन ये दिखने में बड़े ही भद्दे लगते हैं। ये साइज में छोटे से लेकर बड़े होते हैं। हालांकि ये मस्से आपको किसी तरह की हानि नहीं पहुंचाते लेकिन यह आपके लुक को खराब कर सकते हैं।

लेकिन अगर आप इन मस्सों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ घरेलू आसान उपाय। तो आइए जानते हैं कैसे पाए छुटकारा...

प्याज का रस

मस्सों के के लिए प्याज का रस रामबाण होता है। मस्से के ऊपर और उसके आस-पास 20-30 दिन तक प्याज को काटकर रगड़ें। इस उपाय को दिन में दो से तीन बार करें। ऐसा करने से मस्से जड़ से खत्म हो जाते हैं।

लहसुन

आप अभी तक लहसुन खाने के फायदे के बारे में जानते होंगे लेकिन मस्से को हटाने में भी यह काफी मददगार है। लहसुन में पाए जाने वाला एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल स्कीन से चेहरे के मस्से दूर होते हैं। इसके लिए लहसुन की कलियों को छीलकर काट लें।

अब इसके टुकड़ों को मस्सों पर रगड़ें या फिर इसका पेस्ट बनाकर मस्से पर एक घंटे तक लगाकर रखें। थोड़ी देर बाद इसे साफ पानी से धो लें। इस उपाय को दिन में दो बार करें।

केले का छिलका

मस्से को हटाने में केले का छिलका बहुत फायदेमंद हो सकता है। सेहत बनाने के लिए केला जितना असरकारक है ठीक उसी तरह उसका छिलका भी चेहरा खिलाने के लिए फायेदमंद है। केले का छिलका मस्से को सुखा देता है।

इसके लिए रात को मस्से पर केले के छिलके को रखकर उस पर कपड़ा बांध लें। ऐसा तब तक करें जब तक मस्सा साफ न हो जाए।

बेकिंग सोडा

मस्सा हटाने के लिए आप बेकिंग सोडे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मस्सा हटाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें कैस्टर ऑयल डालकर इस पेस्ट को मस्से में लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद पेस्ट को धो के साफ कर लें। एक महीने बाद आपको मस्सों से छुटकारा मिल जाएगा।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सस्किन केयरदमकता चेहराघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन