लाइव न्यूज़ :

जानिए घर पर एलोवेरा सनस्क्रीन बनाने के 3 आसान तरीके, स्किनकेयर रूटीन में इसे करें शामिल

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 20, 2023 15:19 IST

गर्मी और टैन से निपटने के अलावा सनस्क्रीन हमारी त्वचा को प्रदूषण, गंदगी और अशुद्धियों से बचाता है जो त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

Open in App

चाहे कोई भी मौसम हो सनस्क्रीन हर दिन और हर स्किनकेयर रूटीन के लिए जरूरी है। गर्मी और टैन से निपटने के अलावा सनस्क्रीन हमारी त्वचा को प्रदूषण, गंदगी और अशुद्धियों से बचाता है जो त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप घर पर ही अपने सनस्क्रीन को तैयार कर सकते हैं। कई लोग जानते होंगे कि कम से कम एसपीएफ 30 मार्क वाला सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। 

घर पर एलोवेरा से सनस्क्रीन बनाने के तरीके:

नारियल तेल

1/4 कप नारियल का तेल, 2 बड़े चम्मच पाउडर जिंक ऑक्साइड, 1/4 कप शुद्ध एलोवेरा जेल के साथ 25 बूंद अखरोट का तेल और एक कप (या कम) शीया बटर मिलाएं। जिंक ऑक्साइड और एलोवेरा जेल को छोड़कर सामग्री को एक मध्यम पैन में मिलाएं और इन सामग्रियों को मध्यम आँच पर पिघलने दें और फिर उन्हें एलोवेरा जेल में हिलाने से पहले ठंडा करें। ज़िंक ऑक्साइड डालने से पहले मिश्रण को ठंडा कर लें और अच्छी तरह मिला लें। इसे इस्तेमाल करने से पहले एक ठंडे कांच के जार में और सूखी जगह पर रखें।

हल्दी 

अपनी त्वचा पर प्राकृतिक सनस्क्रीन लगाने के लिए एलोवेरा जेल और हल्दी मिलाएं। 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच हल्दी मिलाकर लगाएं। वहीं दूसरी तरफ आप इस मिश्रण को फ्रीजर में रखकर जेल के क्यूब्स भी बना सकते हैं।

सूरजमुखी का तेल

1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल, 1/2 छोटा चम्मच सूरजमुखी तेल, 1/4 कप पानी और 3-4 छोटे चम्मच जिंक ऑक्साइड मिलाएं। एक महीन पेस्ट बनाने के लिए अपनी सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से ब्लेंड करें और फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और यह चेहरे पर नमी का प्रभाव छोड़ता है। यह आपकी त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों और सनबर्न से बचाता है। सूरजमुखी के तेल और बीटा-कैरोटीन में विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को सूरज की क्षति से बचाने और सूरज की संवेदनशीलता को कम करने में मदद करते हैं।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन