लाइव न्यूज़ :

डैंड्रफ को जड़ से खत्म करते हैं मेहंदी से बने ये 3 हेयर पैक, आज ही ट्राई करें

By गुलनीत कौर | Updated: September 21, 2018 16:12 IST

मेहंदी के गुण बालों को पोषण प्रदान करते हैं और स्कैल्प से जुड़ी हर दिक्कत को खत्म करते हैं।

Open in App

डैंड्रफ बालों से जुड़ी एक ऐसे प्रॉब्लम है जिससे तकरीब हर दूसरा इंसान परेशान है। स्कैल्प पीली हो या ड्राई, डैंड्रफ की दिक्कत दोनों में ही हो सकती है। कई बार सही शैम्पू इस्तेमाल करने से डैंड्रफ आसानी से निकल जाता है, लेकिन कभी कबार ये इतना जिद्दी होता है कि कुछ भी ट्राई कर लो, डैंड्रफ जाता नहीं है। अगर आप ऐसी दिक्कत से जूझ रहे हैं तो यहां हम आपको मेहंदी के इस्तेमाल से बनने वाले 3 हेयर पैक बनाना बताने जा रहे हैं। ये हेयर पैक सबसे पहले बालों की जड़ों से डैंड्रफ निकालेंगे, इसके बाद स्कैल्प को पोषण प्रदान कर बालों को घना और खूबसूरत भी बनाएंगे। 

1. मेहंदी में नींबू, योगर्ट

बाजार से फ्रेश मेहंदी लेकर या फिर कहीं से मेहंदी के फ्रेश पत्ते लेकर उसे सुखाकर खुद पाउडर बना लें। बाजार से मिलने वाली केमिकल वाली मेहंदी का पाउडर इस्तेमाल ना ही करें तो बेहतर रहेगा। एक बाउल में 4 चम्मच मेहंदी पाउडर, एक नींबू का अरस और जरूरत के अनुसार योगर्ट मिलाएं। अब इस हेयर पैक को बालों की जड़ों से लेकर एंड्स तक लगा लें। 30 मिनट रखें और सूखने पर ठंडे पानी से हेयर पैक निकाल लें। इसके बाद कम केमिकल वाले शैम्पू से बाल धो लें।

2. मेहंदी में ऑलिव ऑइल और मेथीदाना

एक बाउल में 4 चम्मच मेहंदी पाउडर, एक नींबू का रस, एक चम्मच ऑलिव ऑइल, एक चम्मच मेथीदाना पाउडर और अंत में योगर्ट डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिक्सचर को रात भर रख दें और सुबह होने पर लगाएं। स्कैल्प और पूरे बालों पर अच्छी तरह लगा लें और फिर सूखने पर हेयर वॉश कर लें।

ये भी पढ़ें: लहसुन की 4 कलियों से सिर्फ 1 हफ्ते में पाएं लंबे और सुंदर नाखून

3. मेहंदी और अंडा

एक बाउल में 3 चम्मच मेहंदी पाउडर, एक चम्मच ऑलिव ऑइल, 2 अंडे और जरूरत के अनुसार पानी डालकर मिक्स करें। मिक्स करते समय ध्यान रहे कि मेहंदी या अंडे की वजह से गांठें ना बनें। इस हेयर पैक को स्कैल्प और बालों पर लगा लें। सूखने पर धो लें। अगर आपके बालों का टेक्सचर ड्राई है तो शायद आपको शैम्पू के बाद कंडीशनर भी करना पड़े।

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स