लाइव न्यूज़ :

चेहरे पर आइस क्यूब (बर्फ) लगाने के 10 फायदे, जानें और पाएं दमकती त्वचा

By गुलनीत कौर | Updated: September 22, 2018 08:39 IST

चेहरे पर आइस क्यूब मलने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है।

Open in App

कम मेहनत और केवल एक चीज के इस्तेमाल से अगर आपको गोरा निखार भे मिले, बेदाग त्वचा मिले, नेचुरल ग्लो आ जाए, क्या यह सब मुमकिन है? शायद नहीं! लेकिन चेहरे पर आइस क्यूब यानी बर्फ लगाने के फायदे जानने के बाद आपकी सोच में बदलाव यकीनना आएगा। चेहरे पर आइस क्यूब मलने से यहां की त्वचा का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन से जुड़ी समस्याओं का नेचुरल तरीके से हल निकलता है। आइए आपको बताते हैं चेहरे पर आइस क्यूब लगाने के 10 फायदे:

नेचुरल ग्लो: चेहरे पर आइस क्यूब मलने से यहां की त्वचा के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है जिससे त्वचा नेचुरल तरीके से ग्लो करने लगती है

डार्क सर्कल: आइस क्यूब के इस्तेमाल से जिद्दी डार्क सर्कल को भी कम किया जा सकता है। गुलाब जल में खीरा का थोड़ा रस मिलाकर इस लिक्विड को फ्रीजर में पूरी रात के लिए जमने के लिए रख दें। अगले दिन इसे आंखों के नीचे लगाएं। ठंडक की वजह से यहां की त्वचा के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आयेगा और गुलाब जल-खीरा का मिश्रण डार्क सर्कल को लाइट करेगा

मुंहासे दूर करे: चेहरे पर आइस क्यूब मलने से चेहरे पर आने वाले एक्स्ट्रा ऑइल से छुटकारा मिला है। इस तरह से मुंहासे कम आते हैं और पहले से आए मुंहासे भी दूर होने लगते हैं

थकी आंखें: दिनभर के काम के बाद अगर आंखों के नीचे थकावट महसूस हो, आंखें मुरझाई हुई लगें तो आइस क्यूब का इस्तेमाल सही रहता है। अगर यहां किसी प्रकार की कोई सूजन हो तो वह भी ठीक हो जाती है

फाउंडेशन से पहले: आइस क्यूब का ऐसा फायेदा या फिर मेकअप की इस तरह की ट्रिक के बारे में कभी आपको किसी ने बताया नहीं होगा। फाउंडेशन लगाने से ठीक पहले अगर आप चेहरे पर आइस क्यूब लगाएं और फिर कुछ मिनट बाद फाउंडेशन का इस्तेमाल करें तो आपका फाउंडेशन लंबे समय तक टिका रहता है

झुर्रियां: उम्र के बढ़ने के साथ चेहरे पर बढ़ती झुर्रियों को रोकने के लिए आइस क्यूब सबसे सस्ता लेकिन असरदार उपाय है। ये केवल झुर्रियों को हटाता ही नहीं, बल्कि आने वाली झुर्रियों को भी रोकता है

होंठ: होंठ बार-बार फटते हैं तो उसपर आइस क्यूब का इस्तेमाल करें। इसके अलावा अधिक से अधिक पानी पियें। क्योंकि सॉफ्ट होंठ पाने का सबसे बेसिक रूल है कि आपकी बॉडी अन्दर से हाइड्रेट रहनी चाहिए

गर्मी की मार: सूरज की तेज किरणों से अगर स्किन जल जाए तो तुरंत उसपर आइस क्यूब इस्तेमाल करनी चाहिए। लेकिन सीधे आइस क्यूब लगाने के एबजाय उसे कॉटन के कपड़े में लपेटकर लगाना चाहिए

नई स्किन: दूध को आइस क्यूब ट्रे में डालें और रात भर फ्रीजेर में जमने के लिए रख दें। बर्फ जमने के बाद इन दूध वाली आइस क्यूब का चेहरे पर इस्तेमाल करें। त्वचा के डेड स्किन सेल्स रिपेयर होंगे, मुरझाई हुई त्वचा में जान आएगी और दूध से नेचुरल ग्लो भी मिलेगा

नेचुरल मेकअप: अगर मेकअप के लिए समय नहीं है तो केवल 2 मिनट के लिए चेहरे पर आइस क्यूब मसाज दें, एकदम फ्रेश लुक मिलेगा। इसके बाद अगर आप ज़रा-सा भी मेकअप अप्लाई करेंगी तो आपको चेहरा परफेक्ट लगने लगेगा

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन