लाइव न्यूज़ :

West Bengal Board Exam: 10वीं का एग्जाम शुरू होने के कुछ ही देर बाद ही Whatsapp पर क्वेश्चन पेपर आउट

By भाषा | Updated: February 18, 2020 17:59 IST

West Bengal Board Exam: बोर्ड ने परीक्षा के दौरान कदाचार रोकने के लिए राज्य के 42 प्रखंडों के कई परीक्षा केंद्रों के आसपास इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने की सिफारिश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के 2839 केंद्रों पर 12 बजे परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद यह फोटो कॉपी सोशल मीडिया पर छा गयी।दसवीं बोर्ड की पहली भाषा (बंगाली) की परीक्षा शुरू होने के शीघ्र बाद प्रश्नपत्र की कथित फोटो कॉपी व्हाट्सअप पर छा गयी।

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कक्षा दसवीं बोर्ड की पहली भाषा (बंगाली) की परीक्षा शुरू होने के शीघ्र बाद प्रश्नपत्र की कथित फोटो कॉपी व्हाट्सअप पर छा गयी। हालांकि प्रशासन ने कहा कि प्रश्न पत्र लीक होने की कोई खबर नहीं है। राज्य के 2839 केंद्रों पर 12 बजे परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद यह फोटो कॉपी सोशल मीडिया पर छा गयी।

इस पर पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। मेरी जानकारी में पहले दिन सभी केंद्रों पर परीक्षा सुचारू ढंग से चल रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम मीडिया और सभी संबंधित व्यक्तियों से प्रश्नपत्र की फोटो कॉपी बोर्ड के साथ साझा करने का अनुरोध करेंगे ताकि हम उसका मिलान कर सकें और परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित कर सकें क्योंकि लाखों लाखों बच्चे परीक्षा दे रहे हैं।’’

बोर्ड ने परीक्षा के दौरान कदाचार रोकने के लिए राज्य के 42 प्रखंडों के कई परीक्षा केंद्रों के आसपास इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने की सिफारिश की थी। पिछले साल परीक्षा के दौरान बंगाली, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल और गणित के प्रश्नपत्रों की कथित फोटो कॉपी सोशल मीडिया पर साझा की गई थी लेकिन बोर्ड एवं शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने इसे बकवास कहकर खारिज कर दिया और कहा कि कोई लीक नहीं हुआ।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना