लाइव न्यूज़ :

UPSC: सिविल सेवा परीक्षा में में छठी रैंक हासिल करने वाली विशाखा यादव कुछ इस तरह से की पढ़ाई

By भाषा | Updated: August 5, 2020 08:42 IST

UPSC: विशाखा यादव ने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने दो बार वर्ष 2017 और 2018 में सिविल सेवा परीक्षा में हिस्सा लिया था लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा, '' यह मेरा तीसरा प्रयास था और मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि मैं छठी रैंक पर हूं।''

Open in App
ठळक मुद्देयूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में सॉफ्टेवयर इंजीनियर विशाखा यादव ने छठी रैंक हासिल की है।विशाखा के पिता दिल्ली पुलिस में सहायक उप निरीक्षक हैं।

नई दिल्लीः संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में छठी रैंक हासिल करने वाली सॉफ्टेवयर इंजीनियर विशाखा यादव ने दो प्रयासों में विफल रहने के बाद भी हार नहीं मानी और तीसरी बार उनकी मेहनत रंग लायी। विशाखा के पिता दिल्ली पुलिस में सहायक उप निरीक्षक हैं।यादव ने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने दो बार वर्ष 2017 और 2018 में सिविल सेवा परीक्षा में हिस्सा लिया था लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा, '' यह मेरा तीसरा प्रयास था और मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि मैं छठी रैंक पर हूं।''उन्होंने कहा कि रणनीति बनाकर पढ़ाई करना उनके लिए खासा मददगार साबित हुआ और इसी के चलते तीसरे प्रयास में सफलता हासिल हुई है। वहीं, दिल्ली पुलिस निरीक्षक की 25 वर्षीय बेटी नवनीत मान ने सिविल सेवा परीक्षा में 33वीं रैंक हासिल की है। मान ने कहा कि वह बेहद प्रसन्न हैं और इस बात को लेकर बेहद संतुष्ट हैं कि उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में ही 33वीं रैंक हासिल की।उन्होंने कहा, ‘‘मैंने तत्काल अपने पिता को फोन किया और उन्हें सूचना दी। हालांकि, मैं उनकी शुरुआती प्रतिक्रिया नहीं देख सकती थी। मैं बहुत खुश थी और नतीजे से काफी संतुष्ट हूं।’’ मान के पिता सुखदेव सिंह मान वर्तमान में दिल्ली पुलिस की सर्तकता इकाई में तैनात हैं। 

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना