लाइव न्यूज़ :

UPTET 2019: आर्थिक रूप से पिछड़े अभ्यर्थियों को नहीं मिला आरक्षण, हाईकोर्ट ने योगी सरकार से मांगी जानकारी

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 13, 2019 13:12 IST

इलाहाबाद हाईकोर्टः न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने आदेश जारी कर कहा है कि यूपी सरकार UPTET 2019 में आर्थिक रूप से पिछड़े अभ्यर्थियों को 10 फीसदी आरक्षण न देने की जानकारी दे। साथ ही साथ अगली सुनवाई की तारीख 14 नवंबर तय कर दी।

Open in App

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2019) में आर्थिक रूप से पिछड़े अभ्यर्थियों को 10 फीसदी आरक्षण न देने की जानकारी मांगी गई है। यह जानकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए मांगी है। 

दरअसल, विनय कुमार पांडेय की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि संसद ने आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए भी 10 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की है। इसके लिए अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है और कानून भी प्रभाव में लाया जा चुका है। इसके बावजूद भी UPTET 2019 में इसे लागू नहीं किया गया है। 

न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने आदेश जारी कर कहा है कि यूपी सरकार UPTET 2019 में आर्थिक रूप से पिछड़े अभ्यर्थियों को 10 फीसदी आरक्षण न देने की जानकारी दे। साथ ही साथ अगली सुनवाई की तारीख 14 नवंबर तय कर दी।

याचिका में कहा गया है कि योगी सरकार ने UPTET 2019 के लिए जो विज्ञापन जारी किया है उसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और विशेष आरक्षित वर्ग को आरक्षण दिया गया है। उन्हें न्यूनतम अंक में पांच प्रतिशत की छूट दी गई है, जबकि आर्थिक रूप से पिछड़े अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था नहीं की गई।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना