लाइव न्यूज़ :

UP Board Exam 2020: 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, योगी सरकार ने नकल रोकने के लिए दिये ये निर्देश

By भाषा | Updated: February 9, 2020 16:31 IST

मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने जिलों में नकलविहीन तथा शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों, प्रभावशाली नागरिकों तथा अभिभावकों की बैठकें सुनिश्चित करें।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 18 फरवरी से शुरू हो रही उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए खुफिया तंत्र की मदद लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों, पुलिस प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षकों को बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

योगी ने स्थानीय अभिसूचना तंत्र के माध्यम से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में बाहर से आने वाली नकल सामग्री को रोकने के लिए संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारियों या थानाध्यक्षों के जरिए गश्त सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा कार्य में बाधक तत्वों के विरुद्ध संज्ञेय अपराध के अन्तर्गत कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने जिलों में नकलविहीन तथा शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों, प्रभावशाली नागरिकों तथा अभिभावकों की बैठकें सुनिश्चित करें। उन्होंने नियंत्रण एवं निगरानी केंद्र पर प्रशासनिक अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथयूपी बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना