नई दिल्ली, 31 जुलाई: CBSE UGC NET July 2018 का रिजल्ट जल्द जारी होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि यूजीसी इसी सप्ताह नेट की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic.in पर लॉग इन कर देख सकते हैं।
वहीं इससे पहले सीबीएसई की यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की जा चुकी है। अभ्यर्थियों के लिए आसन बनाने के लिए उनकी ओएमआर शीट को स्कैन फोटो के साथ उनके नंबर पर उत्तर कुंजी को वेबसाइट पर अपलोड किया गया।
बता दें कि पूरे देश में यूजीसी नेट का एग्जाम 8 जुलाई को कुल 91 शहरों में आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में लगभग 11,48,235 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
- सीबीएसई यूजीसी नेट के ऑफिशियल वेबसाइट www.cbsenet.nic.in पर क्लिक करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर UGC NET July Result 2018 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोलनंबर और पासवर्ड एंटर करके लॉग इन करें।
- इसके बाद ओएमआर सीट स्क्रीन पर आ जाएगा. इसके बाद इसे डाउनलोड करें और भविष्य में इसके इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट आउट भी ले लें। देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!