लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने किन्नरों को दिया तोहफा, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में मिलेगा आरक्षण

By भाषा | Updated: July 4, 2018 15:36 IST

उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि किन्नरों के लिए आरक्षित सीटों पर नामांकन योग्यता पूरा होने पर ही होगा।

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 04 जुलाईः केरल के विश्वविद्यालयों और मान्यता प्राप्त कॉलेजों में किन्नर छात्रों को अब आरक्षण मिलेगा। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर विश्वविद्यालयों और राज्य के मान्यता प्राप्त कला एवं विज्ञान कॉलेजों में हर पाठ्यक्रम के लिए दो सीट विशेष तौर पर किन्नरों के लिए आरक्षित की हैं। 

उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि किन्नरों के लिए आरक्षित सीटों पर नामांकन योग्यता पूरा होने पर ही होगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य हाशिये पर चल रहे समूहों को उच्च शिक्षा में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और समाज की मुख्य धारा में लाना है। 

आदेश में कहा गया है कि सामाजिक कारणों से इन छात्रों को या तो पढ़ाई छोड़नी पड़ती है या एक शैक्षणिक वर्ष के बाद दूसरे शैक्षणिक संस्थानों में जाना पड़ता है। 

माकपा नीत एलडीएफ सरकार ने हाल में ऐसे किन्नरों को आश्रय गृह मुहैया कराने का निर्णय किया था जो राज्य साक्षरता मिशन के तहत शिक्षा कार्यक्रमों में शामिल होना चाहते हैं। 

टॅग्स :पिनाराई विजयनकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना