लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट की जेईई और नीट को हरी झंडी: 6 दिन, 12 शिफ्ट और 8.50 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

By एसके गुप्ता | Updated: August 17, 2020 19:52 IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक डा. विनीत जोशी ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि जेईई मुख्य परीक्षा तय शेड्यूल के तहत एक से 6 सितंबर के बीच होंगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रों के लिए ध्यान देने वाली बात यह है कि वह अपने साथ हैंड सेनिटाइजर, मास्क, पानी की बोतल, पेन और पैंसिल लेकर परीक्षा केंद्र में आ सकते हैं।पहले की तरह छात्रों को किसी तरह के आभूषण या ईयर रिंग पहनने की मनाही होगी। परीक्षा केंद्रों को भी निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के लिए कोई ड्रेस कोड नहीं है। कोई सेंटर छात्रों को ड्रेस कोड के आधार पर परीक्षा देने से मना नहीं करेगा।

नई दिल्लीः देश के मेडिकल और इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली नीट और जेईई मुख्य परीक्षा अपने तय समय पर आयोजित होंगी।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को परीक्षाओं को आगे टालने की याचिका खारिज कर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक डा. विनीत जोशी ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि जेईई मुख्य परीक्षा तय शेड्यूल के तहत एक से 6 सितंबर के बीच होंगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए जाएंगे।

छात्रों के लिए ध्यान देने वाली बात यह है कि वह अपने साथ हैंड सेनिटाइजर, मास्क, पानी की बोतल, पेन और पैंसिल लेकर परीक्षा केंद्र में आ सकते हैं। पहले की तरह छात्रों को किसी तरह के आभूषण या ईयर रिंग पहनने की मनाही होगी। परीक्षा केंद्रों को भी निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के लिए कोई ड्रेस कोड नहीं है। कोई सेंटर छात्रों को ड्रेस कोड के आधार पर परीक्षा देने से मना नहीं करेगा।

एनटीए के महानिदेशक डा. विनीत जोशी ने लोकमत से कहा कि अप्रैल में जेईई मुख्य परीक्षा को कोविड-19 संक्रमण के चलते टाला गया था। इसके बाद परीक्षा का नया शेड्यूल एक से 6 सितंबर 2020 घोषित किया गया। अब सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद जेईई परीक्षा लगातार छह दिनों तक बारह शिफ्ट में होंगी।

कुछ छात्रों की ओर से जुलाई माह में परेशानी जाहिर की गई थी कि संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 6 सितंबर को होने वाली एनडीए परीक्षा में शामिल होंगे तो जेईई की परीक्षा में कैसे शामिल हो सकेंगे। ऐसे छात्रों के लिए 24 जुलाई से 31 जुलाई तक जेईई मुख्य परीक्षा आवेदन पत्र दोबारा खोला गया था कि अगर वह एनडीए की परीक्षा दे रहे हैं तो एप्लिकेशन फार्म में दिए गए विकल्प पर हां का निशान चुनें।

एनडीए की परीक्षा का विकल्प चुनने वाले छात्रों को शुरूआत दिनों की परीक्षा में शामिल किया गया है। जिससे वह जेईई और एनडीए दोनों की परीक्षाएं दे सकें। जेईई मुख्य परीक्षा के लिए 8.50 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि नीट की परीक्षा अपने निर्धारित शेड्यूल 13 सितंबर को होगी। इसके लिए 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।  

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टनीटशिक्षा मंत्रालयरमेश पोखरियाल निशंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना