लाइव न्यूज़ :

SSLC Result 2020 Karnataka: कर्नाटक बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, छात्र ऐसे करें चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 10, 2020 07:42 IST

SSLC Result 2020 Karnataka: एसएसएलसी परीक्षा मूल रूप से 27 मार्च और 9 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाली थी, लेकिन COVID-19 के कारण स्थगित हो गई थी। परीक्षा बाद में 25 जून से जुलाई तक आयोजित की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक बोर्ड आज 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर लॉगइन कर चेक आसानी से देख सकते हैं। 

SSLC Result 2020 Karnataka: कर्नाटक सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (KSEEB) के 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जोकि आज खत्म होने जा रहा है। दरअसल, कर्नाटक बोर्ड आज 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर लॉगइन कर चेक आसानी से देख सकते हैं। 

कर्नाटक सरकार की ओर से बताया गया था कि एसएसएलसी का परिणाम अब 10 अगस्त को किया जाएगा। कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने बताया है कि रविवार को परिणाम घोषित होंगे।

बता दें, कर्नाटक सरकार ने कांग्रेस और जद (एस) के कड़े विरोध के बावजूद परीक्षा आयोजित करवाई थी। विपक्ष राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहा था। एसएसएलसी परीक्षा मूल रूप से 27 मार्च और 9 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाली थी, लेकिन COVID-19 के कारण स्थगित हो गई थी। परीक्षा बाद में 25 जून से जुलाई तक आयोजित की गई थी। इस साल लगभग 8.5 लाख छात्र इसके लिए उपस्थित हुए।

Karnataka Class 10 result: इन स्टेप्स के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट 

1- परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in या kseeb.kar.nic.in को लॉगइन करें।

2- यहां दिए हुए लिंक Examination/Result (Karnataka SSLC Class 10 results 2020) पर क्लिक करें।

3- इसके बाद छात्र को अपनी जरूरी जानकारियां भरनी होंगी।

4- सभी आवश्यक जानकारियां जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि आदि भरने के बाद सबमिट की बटन को दबाएं।

5- इसके बाद आपको स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।

6- सभी छात्रों को निश्चित तौर पर अपने रिजल्ट के प्र‌िंट आउट या भी इसे डाउनलोड कर सुरक्षित कर लेना चाहिए। 

टॅग्स :कर्नाटक एसएससीसी रिजल्ट २०१९कर्नाटकएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना