लाइव न्यूज़ :

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता के कविता संग्रह में शब्दों को बताया ‘आपत्तिजनक और अश्लील’, किताब हुई अस्वीकार

By भाषा | Updated: January 20, 2020 13:13 IST

जिस कविता संग्रह को पत्रों में आपत्तिजनक बताया गया है, उसी संग्रह के लिए उन्हें पिछले वर्ष साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Open in App

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता रचनाकार नीलबा खांडेकर ने दावा किया है कि गोवा कोंकणी अकादमी को भेजे गए दो पत्रों में उनकी कविता संग्रह में शब्दों को ‘आपत्तिजनक और अश्लील’ बताया गया जिसके बाद संस्था ने उनकी किताब को अस्वीकार कर दिया।

दरअसल गोवा कोंकणी अकादमी की तीन सदस्यीय कार्यकारी समिति ने खांडेकर की कविता के संग्रह समेत 64 किताबों की आधिकारिक खरीद के लिए मंजूरी दी थी। खांडेकर के जिस कविता संग्रह को पत्रों में आपत्तिजनक बताया गया है, उसी संग्रह के लिए उन्हें पिछले वर्ष साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि वह उन दो पत्रों के स्रोत का पता लगा रहे हैं और अकादमी तथा राज्य आधिकारिक भाषा विभाग में सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन भी दिए हैं लेकिन अब तक इस बारे में उन्हें कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक ने कहा कि 19 जनवरी 2019 को उनकी किताब की 90 प्रतियों का खरीद आदेश जारी किया गया था लेकिन अकादमी के पैनल ने हाल में यह आदेश रद्द कर दिया और इस बारे में उन्हें सूचित तक नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘‘कार्यकारी समिति ने कहा कि किताब में कुछ आपत्तिजनक और अश्लील शब्द हैं। मेरे सूत्रों ने बताया है कि दो पत्र मिलने के बाद मेरी किताब की खरीद पर फिर से विचार किया गया। ’’ खांडेकर ने हैरानी जताई कि गोवा कोंकणी अकादमी की कार्यवाहक अध्यक्ष स्नेहा मोराजकर ने कार्यकारी समिति की बैठक में किताब को अस्वीकार करते हुए उसमें ‘दो आपत्तिजनक शब्दों’ का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, ‘‘इतने कम वक्त में 64 किताबों को पढ़ना और किसी एक किताब में दो शब्दों को निकालना और उन्हें आपत्तिजनक बताना किसी के लिए भी संभव नहीं है।’’ खांडेकर ने कहा कि किताब की खरीद को रोकने संबंधी कोई भी अधिकारिक पत्र उन्हें नहीं मिला है।

टॅग्स :एजुकेशनसाहित्य अकादमी पुरस्कार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना