RSOS 10th Result 2019: राजस्थान ओपन 10वीं रिजल्ट जारी, rsosapp.rajasthan.gov.in पर करें चेक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 25, 2019 08:17 AM2019-06-25T08:17:11+5:302019-06-25T15:21:04+5:30

राजस्थान राज्य ओपन स्‍कूल बोर्ड (RSOS) हर साल दो बार मार्च-अप्रैल और अक्टूबर-नवंबर में परीक्षा आयोजित करता है। RSOS 12th का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है।

rsos 10th result 2019 live updates rajasthan state open school class 10 results to be declared today at rsosapp rajasthan gov know latest updates | RSOS 10th Result 2019: राजस्थान ओपन 10वीं रिजल्ट जारी, rsosapp.rajasthan.gov.in पर करें चेक

राज्य के शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा शिक्षा संकुल के सभागार में परिणाम जारी किया.

Highlightsइससे पहले अप्रैल-मई महीने में राजस्थान बोर्ड 8वीं, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। RSOS Class 10th result का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in और education.rajasthan.gov.in/rsos पर छात्र देख सकते हैं। 

RSOS Class 10th result 2019 TODAY: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज जारी हो गया। राज्य के शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा शिक्षा संकुल के सभागार में शाम तीन बजे परिणाम जारी किया। 10वीं परीक्षा का आयोजन मार्च- मई 2019 में हुआ था। RSOS Class 10th result का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in और education.rajasthan.gov.in/rsos पर छात्र देख सकते हैं।

देखें रिजल्ट:  RSOS 10th Result 2019: राजस्थान ओपन 10वीं परिणाम जारी, rsosapp.rajasthan.gov.in यहां करें चेक

इससे पहले 30 मई को RSOS 12th का रिजल्ट घोषित हुआ था। इस वर्ष 12वीं ओपन परिणाम 34.82% रहा जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 1.17% ज्यादा है। लड़कों में पराक्रम सिंह शेखावत (87.2%) और लड़कियों में वीनस विश्नोई (81.8%) ने टॉप किया। राजस्थान राज्य ओपन स्‍कूल बोर्ड (RSOS) हर साल दो बार मार्च-अप्रैल और अक्टूबर-नवंबर में परीक्षा आयोजित करता है। 

RSOS  Class 10 Result 2019 का रिजल्ट यूं करें चेक
-rsosapp.rajasthan.gov.in पर जाएं
-रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें
-10th Result के लिंक पर क्लिक करें
-डिटेल्स डालकर सब्मिट करें 
-आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
-अब रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले लें

इससे पहले अप्रैल-मई महीने में राजस्थान बोर्ड 8वीं, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। राजस्थान बोर्ड 8वीं परीक्षा में 100 फीसदी बच्चे पास हुए। इस साल 10वीं का रिजल्ट 79.85 फीसदी रहा है। 10वीं में 80.35 फीसदी लड़कियां पास हुई, वहीं लड़कों का परिणाम 79.45 फीसदी रहा। राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) 12वीं आर्ट्स में छात्र 85.48 फीसदी पास हुए। छात्राओं का रिजल्ट 90.8 फीसदी रहा। कुल रिजल्ट 88 फीसदी रहा। साइंस में 91.59 फीसदी लड़के और 95.86 लड़कियां पास हुई। साइंस का कुल पास प्रतिशत 92.88 फीसदी रहा। 

Web Title: rsos 10th result 2019 live updates rajasthan state open school class 10 results to be declared today at rsosapp rajasthan gov know latest updates

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे