RBSE 8th Result 2019: राजस्थान बोर्ड आज इतने बजे जारी करेगा 8वीं का रिजल्ट, इन स्टेप्स से करें परिणाम चेक
By रामदीप मिश्रा | Published: June 7, 2019 08:49 AM2019-06-07T08:49:04+5:302019-06-07T08:49:24+5:30
RBSE 8th Result 2019: छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगइन कर अपना परिणाम आसानीं से देख सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) आज 8वीं कक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है। इस संबंध में राजस्थान के राज्य शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने आधिकारिक घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा है कि शुक्रवार शाम चार बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 8 का परिणाम जारी होगा। अजमेर से बोर्ड के अधिकारी रिजल्ट जारी करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगइन कर अपना परिणाम आसानीं से देख सकते हैं।
RBSE: बीते साल 6 जून को जारी किया था 8वीं का रिजल्ट
इस बार RBSE बोर्ड की 8वीं की परीक्षा में करीब 11 लाख से अधिक छात्र बैठे थे। परीक्षा 14 मार्च से 29 मार्च 2019 के बीच में आयोजित करवाई गई थी। पिछले साल बोर्ड ने 6 जून को 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया था। 8वीं का
RBSE ने 10th रिजल्ट तीन जून को किया था जारी
आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट तीन जून को जारी किया। इस बार शीला जाट ने राज्य भर में टॉप किया। उन्हें 600 में 595 मार्क्स प्राप्त हुए। शीला जाट को मैथ में 100, साइंस में 100 और इंग्लिश में 99 मार्क्स प्राप्त हुए। सोशल साइंस में 99, संस्कृत में 98 और हिंदी में 99 मार्क्स हासिल हुए।
RBSE 8th Result: ऑनलाइन ऐसे करें चेक
1- छात्र सबसे पहले rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगइन करें।
2- इसके बाद राजस्थान बोर्ड पर क्लिक करें।
3- Rajasthan Board result 2019 वाले लिंक पर क्लिक करें।
4- उसके बाद नया पेज खुलेगा, जिसमें ध्यानपूर्वक पूरी डिटेल भरें, जैसे हॉल टिकेट नंबर और डेट ऑफ बर्थ और अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी भरें।
5- सब्मिट पर क्लिक करते ही परीक्षार्थी का रिजल्ट खुल जाएगा।
6- भविष्य के लिये रिजल्ट का प्रिंटआउट लेना न भूलें।