लाइव न्यूज़ :

राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं, 5वीं और 8वीं परीक्षाओं से जुड़ी सोशल मीडिया पर फैली झुठी खबर, तो शिक्षा मंत्री ने कहा- फेक न्यूज है

By अनुराग आनंद | Updated: March 31, 2020 20:22 IST

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाएं और राजस्थान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट्स- Rajasthan DIET) की 5वीं 8वीं परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें व मैसेज वायरल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान सरकार ने इसे फर्जी करार दिया है।फर्जी खबरों में 10वीं और 8वीं की परीक्षाओं के 16 अप्रैल से और 12वीं की परीक्षा 20 अप्रैल से प्रारंभ होने की बात कही जा रही थी।

जयपुर: देश भर में कोरोना महामारी को लेकर जारी संकट की वजह से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। ऐसे में सभी सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालय बंद हैं। इस वजह से कई सारे बोर्ड के बच्चे परीक्षा नहीं दे पा रहे हैं।

परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। इस बीच राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाएं और राजस्थान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट्स- Rajasthan DIET) की 5वीं 8वीं परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें व मैसेज वायरल हो गए। 

इस खबर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बच्चा व अभिवावक परेशान हो गए। लेकिन, जानकारी मिलते ही राजस्थान सरकार ने इसे फर्जी करार दिया है। बता दें कि फर्जी खबरों में 10वीं और 8वीं की परीक्षाओं के 16 अप्रैल से और 12वीं की परीक्षा 20 अप्रैल से प्रारंभ होने की बात कही जा रही थी। इसके बाद राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासारा ने इन सभी खबरों को फर्जी करार दिया है। 

शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा- 'यह फेक न्यूज है। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।'

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना