लाइव न्यूज़ :

'सेट' की परीक्षा में अब सिर्फ दो प्रश्न-पत्र! 'नेट' की तर्ज पर किया जाएगा बदलाव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 14, 2019 17:56 IST

पहला पर्चा 100 अंकों का और दूसरा 200 अंकों का होगा. प्रश्न-पत्रिका के स्वरूप में भी बदलाव किया गया है. बदलाव के अनुरूप अब पहले पर्चे में 60 की बजाय 50 सवाल रहेंगे.

Open in App

सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ की ओर से महाराष्ट्र तथा गोवा में ली जानेवाली राज्यस्तरीय पात्रता परीक्षा(सेट) जून माह में होने वाली है. इस बार परीक्षा में तीन की बजाय दो ही प्रश्न-पत्र होंगे. यह परीक्षा ऑफ-लाइन पद्धति से ली जाएगी. परीक्षा की समय-सारिणी फरवरी माह में घोषित हो सकती है.

गौरतलब है कि प्राध्यापकों के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा(नेट) में तीन पर्चे लिए जाते थे लेकिन इस बार दिसंबर में ली गई परीक्षा में केवल दो पर्चे लिए गए. पहला पर्चा 100 अंकों का और दूसरा 200 अंकों का था. कुल 300 अंकों की नेट परीक्षा ऑन-लाइन पद्धति से चरणबद्ध ढंग से ली गई. नेट की तर्ज पर राज्यस्तरीय पात्रता परीक्षा(सेट) में भी अब दो पर्चे लेने का निर्णय लिया गया है. पहले यह परीक्षा 350 अंकों की होती थी और तीन पर्चे हल करने पड़ते थे. अब नेट की तर्ज पर सेट में भी दो ही पर्चे होंगे.

पहला पर्चा 100 अंकों का और दूसरा 200 अंकों का होगा. प्रश्न-पत्रिका के स्वरूप में भी बदलाव किया गया है. बदलाव के अनुरूप अब पहले पर्चे में 60 की बजाय 50 सवाल रहेंगे. हर प्रश्न के लिए दो अंक रहेंगे. दूसरे पर्चे में 100 सवाल होंगे. हर सवाल के लिए दो अंक होंगे. यह परीक्षा ऑफ-लाइन होगी. परीक्षा के लिए ऑन-लाइन आवेदन करना होगा.

्पररीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों में से केवल छह प्रतिशत विद्यार्थियों को ही उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा. पात्र विद्यार्थियों की प्रवर्ग निहाय सूची तय मानकों के अनुरूप घोषित की जाएगी. बॉक्स आधार लिंक अनिवार्य सेट परीक्षा का ऑन-लाइन आवेदन करना होगा. ऑन-लाइन आवेदन आधार कार्ड से जुड़ा होगा इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास आधार कार्ड होना जरूरी है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना