Odisha BSE Result 2019: कल आ सकते हैं ओडिशा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, orissaresults.nic.in, www.bseodisha.nic.in पर करें चेक

By स्वाति सिंह | Published: May 19, 2019 10:25 AM2019-05-19T10:25:58+5:302019-05-19T10:25:58+5:30

ओडिशा बोर्ड 10वीं (Odisha BSE Result 2019) के छात्र अपने रिजल्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं (BSE ) के रिजल्ट 20 मई को जारी करेगा है। छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

Odisha BSE 10th Result 2019 likely to be declared tomorrow at orissaresults.nic.in | Odisha BSE Result 2019: कल आ सकते हैं ओडिशा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, orissaresults.nic.in, www.bseodisha.nic.in पर करें चेक

BSE Odisha Class 10 परीक्षा 2 मार्च 2019 को समाप्त हुई थी।

Highlightsबोर्ड को परीक्षा के बाद 108 मैथमेटिक्स के आंसर शीट के गायब होने की शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी थी.BSE Odisha Class 10 परीक्षा 2 मार्च 2019 को समाप्त हुई थी.

ओडिशा सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (BSE Odisha) कक्षा 10 के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट सोमवार (20 मई ) को जारी करेगा। ओडिशा बोर्ड के छात्र रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in या bseodisha.nic.in पर देख सकते हैं। बीते वर्ष रिजल्ट 7 मई को प्रकाशित किया गया था। bseodisha.ac.in पर भी जा कर रिजल्ट देखा जा सकता है।

BSE Odisha Class 10 परीक्षा 2 मार्च 2019 को समाप्त हुई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद बोर्ड को कई परेशानियों से जूझना पड़ा था। इंग्लिश के पेपर को कैंसिल कर दिया गया था और इसे पुनः संचालित किया गया था।

बोर्ड को परीक्षा के बाद 108 मैथमेटिक्स के आंसर शीट के गायब होने की शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी थी। इस कारण से भी रिजल्ट जारी होने में देरी की संभावना जताई गई थी। 

बीते वर्ष 6 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था जिसमें 4 लाख 86 हजार छात्र सफल हुए थे। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया था. इस साल भी इतने ही छात्रों के परीक्षा में भाग लेने की सम्भावना है। 

ओडिशा बीएसई 10 वीं के परिणाम 2019 का रिजल्ट ऐसे करें चेक 

1.  छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक orissaresults.nic.in, bseodisha.nic.in पर लॉग इन करें।
2. वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
3. लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।
5. यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ओडिशा बोर्ड के बारे में 
बीएसई ओडिशा शिक्षा अधिनियम 1953 के तहत बनाई गई थी। बोर्ड ओडिशा राज्य में सभी माध्यमिक शिक्षा पर नियंत्रण और मेंटेन करता है। ओडिशा में 10वीं की परीक्षा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (बीएसई) आयोजित करते हैं।  काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (सीएचएसई) का मुख्यालय कटक में स्थित है। 

English summary :
Odisha BSE 10th Result 2019 (Odisha Class 10th Result 2019): Board of Secondary Education (BSE), Odisha is expected to declare the BSE Odisha 10th result 2019 or the BSE Odisha HSC result also known as Odisha BSE Matric Result 2019 tomorrow on May 20 at orissaresults.nic.in.


Web Title: Odisha BSE 10th Result 2019 likely to be declared tomorrow at orissaresults.nic.in

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे