NTA UGC NET 2019: रिस्पॉन्स शीट जारी, जानिए कब आएगा आंसर की और रिजल्ट 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 30, 2019 01:03 PM2019-06-30T13:03:09+5:302019-06-30T13:09:19+5:30

जून में आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम जुलाई के दूसरे हफ्ते में आएगा। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट NTA UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर देख सकेंगे। 

NTA UGC NET 2019: response sheet released at ntanet.nic.in know answer key an result date | NTA UGC NET 2019: रिस्पॉन्स शीट जारी, जानिए कब आएगा आंसर की और रिजल्ट 

NTA UGC NET 2019: response sheet released at ntanet.nic.in know answer key an result date

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट (UGC NET 2019) की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। अभ्यार्थी अपनी आंसर-शीट ऑफिशियिल वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। हालांकि जून में आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा के आसंर की के लिए अभ्यार्थियों को थोड़ा सा इंतजार करना पड़ सकता है

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही आंसर की जारी होंगे। बता दें कि NTA UGC NET की परीक्षा 20 जून से 26 जून के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। इसमें 6,81,718 उम्मीदवार बैठे थे। 

ऐसे करें NTA UGC-NET June 2019 की रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड
- अभ्यार्थी सबसे पहले एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाए। 
- यहां UGC NET रिस्पॉन्स शीट 2019 के लिंक पर क्लिक करें। 
- इसके बाद पूछे गए डिटेल्स दर्ज करें। 
- कुछ देर बाद प्रश्न पत्र और प्रतिक्रिया पत्रक (रिस्पॉन्स शीट) डाउनलोड करें। 

जानिए कब आएगा रिजल्ट 
जून में आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम जुलाई के दूसरे हफ्ते में आएगा। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट NTA UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर देख सकेंगे। 

Web Title: NTA UGC NET 2019: response sheet released at ntanet.nic.in know answer key an result date

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे