JEE Main 2020 Admit Card: जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, छात्र यहां आसानी से करें डाउनलोड

By रामदीप मिश्रा | Published: December 6, 2019 06:33 PM2019-12-06T18:33:48+5:302019-12-06T18:37:02+5:30

NTA JEE Main 2020 Admit Card Released: जिन भी अभ्यर्थियों ने JEE Main Exam 2020 के लिए आवेदन किया है वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर लॉगइन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

nta Jee main admit card January 2020 released online at jeemain.nta.nic download direct link here | JEE Main 2020 Admit Card: जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, छात्र यहां आसानी से करें डाउनलोड

Demo Pic

JEE Main 2020 Admit Card: जेईई मेन में संयुक्त इंजीनियरिंग एंट्रेस एग्जाम के लिए शुक्रवार (06 दिसंबर) को एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिया गया है। जिन भी अभ्यर्थियों ने JEE Main Exam 2020 के लिए आवेदन किया है वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर लॉगइन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें, यह एग्जाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाएगी। एनटीए ने इस बार आयोजित होने एग्जाम पैर्टन में बदलाव किया है। इस बार प्रश्नों की संख्या में कमी की है। जो लोग अब परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं होना चाहते हैं, वे दूसरे प्रयास में उपस्थित हो सकते हैं। 
                                                                         

एडमिट कार्ड  डायरेक्ट लिंक 

 

जेईई मेंस 2020 परीक्षा छह से 11 जनवरी, 2020 तक चलेगी। छात्र अब आज से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद जेईई परीक्षा का रिजल्ट 31 जनवरी, 2020 को जारी किया जाएगा। दूसरी परीक्षा 3 से 9 अप्रैल, 2020 तक आयोजित की जाएगी। 

JEE Main 2020 Admit Card Download : ऐसे करें डाउनलोड
 
1- छात्र सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर लॉगइन करें।

2-  अब जारी किए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

3- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड अंकित करें।

4- इस पूरी प्रक्रिया के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर नजर आएगा।

5- स्कीन दिखाई दे रहा एडमिट कार्ड डाउनलोड जरूर कर लें।

6- इस एडमिट कार्ड को परीक्षा केंद्र पर ले जाने न भूलें।

English summary :
JEE Main 2020 Admit Card Released: The Admit Card has been issued on Friday (December 06) for the Joint Engineering Entrance Exam in JEE Main. Candidates who have applied for the JEE Main Exam 2020 can download their admit card by official website at jeemain.nta.nic.in.


Web Title: nta Jee main admit card January 2020 released online at jeemain.nta.nic download direct link here

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे