JNUSU Election 2019: चुनाव समिति ने किया जेएनयू छात्र संघ चुनाव के तारीख की घोषणा, 6 सितंबर को होंगे इलेक्शन

By भाषा | Published: August 24, 2019 05:13 AM2019-08-24T05:13:29+5:302019-08-24T05:13:29+5:30

JNUSU Election 2019: Election Committee announces JNU Students Union election date, to be elected on 6th September | JNUSU Election 2019: चुनाव समिति ने किया जेएनयू छात्र संघ चुनाव के तारीख की घोषणा, 6 सितंबर को होंगे इलेक्शन

JNUSU Election 2019: चुनाव समिति ने किया जेएनयू छात्र संघ चुनाव के तारीख की घोषणा, 6 सितंबर को होंगे इलेक्शन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र संघ के चुनाव छह सितंबर को होंगे और इसके परिणाम दो दिन बाद घोषित किये जाएंगे। चुनाव समिति ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। समिति के अनुसार नामांकन पत्र 26 अगस्त को जारी किये जाएंगे और नामांकन 27 अगस्त को दाखिल होगे।

उम्मीदवार 28 अगस्त तक अपने पर्चे वापस ले सकेंगे। समिति ने बताया कि मतदान दो चरणों में सुबह साढ़े नौ बजे से अपराह्न एक बजे तथा दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा। मतगणना उसी दिन रात नौ बजे से की जाएगी। चुनाव परिणाम आठ सितंबर को घोषित किया जाएगा। 

Web Title: JNUSU Election 2019: Election Committee announces JNU Students Union election date, to be elected on 6th September

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे