Jharkhand Board 10th/Matric Result 2020: झारखंड बोर्ड 10वीं रिकॉर्ड 75.01% छात्र पास, लड़कों ने मारी बाजी, यहां देखें नतीजे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 8, 2020 02:14 PM2020-07-08T14:14:13+5:302020-07-08T14:18:25+5:30

जेएसी बोर्ड 10वीं/मैट्रिक (Jharkhand Board Class 10 Matric Results) के छात्र अपना रिजल्ट झारखंड बोर्ड (JAC) की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com. पर जाकर देख सकते हैं।

Jharkhand Board 10th / Matric Result 2020: JAC 10th Result Declared record 75.01% students pass, boys win, check results here | Jharkhand Board 10th/Matric Result 2020: झारखंड बोर्ड 10वीं रिकॉर्ड 75.01% छात्र पास, लड़कों ने मारी बाजी, यहां देखें नतीजे

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है।

Highlights झारखंड के एचआरडी मंत्री जगरनाथ महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 10वीं के परिणाम की घोषणा की।इस साल लड़कियों की अपेक्षा लड़कों ने बाजी मारी है।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council (JAC)) बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं/मैट्रिक (Jharkhand Board Class 10th Matric Exam Results 2020) परीक्षा के नतीजे जारी कर दिये हैं। झारखंड के एचआरडी मंत्री जगरनाथ महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 10वीं के परिणाम की घोषणा की। इस साल जेएसी बोर्ड 10वीं में रिकॉर्ड 75.01 फीसदी छात्र पास हुए हैं। ऐसे में जेएसी बोर्ड 10वीं/मैट्रिक (Jharkhand Board Class 10 Matric Results) के छात्र अपना रिजल्ट झारखंड बोर्ड (JAC) की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com. पर जाकर देख सकते हैं।

इस साल लड़कियों की अपेक्षा लड़कों ने बाजी मारी है। पिछले साल भी लड़के अधिक पास हुए थे। इस साल 75.88 लड़के और 74.25 लड़कियां पास हुई हैं। बता दें कि साल 2019 में झारखंड बोर्ड 10वीं में रिकॉर्ड 70.77 फीसदी छात्र पास हुए थे। 4 लाख से अधिक छात्रों में से 2 लाख 67 हजार से अधिक छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन मार्क से पास हुआ।  

इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 3.8 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। झारखंड का कोडरमा जिले से सबसे अधिक छात्र पास हुए हैं। यहां से 83.064% छात्र पास हुए हैं जबकि, दूसरे नंबर पर रांची से 80.052% छात्र पास हुए है। 

जेएसी बोर्ड 10वीं का एग्जाम इस साल 11 फरवरी 2020 से 28 फरवरी 2020 के बीच आयोजित किया गया था। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन की वजह से इस साल बोर्ड के कॉपियों में जांचने में देरी हुई, इसकी वजह से झारखंड बोर्ड मैट्रिक का परिणाम देरी से जारी किया जा रहा है। 

बताते चलें कि अगर कोई छात्र झारखंड बोर्ड के 10वीं में फेल हो जाता है तो घबराने की कोई बात नहीं है, वो कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं। यह एग्जाम अक्सर जुन-जुलाई महीने में आयोजित होते हैं, लेकिन इस साल यह एग्जाम अगस्त में आयोजित की जा सकती है। 

How To Check JAC Board 10th/Matric Result 2020 at jac.jharkhand.gov.in​: छात्र ऐसे करें 10वीं का रिजल्ट चेक  
- छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in, jharresults.nic.in पर जाएं
- इसके बाद होमपेज पर ‘JAC Class 10 Result 2020’ के लिंक पर क्लिक करें। 
- जानकारी जैसे, रजिस्ट्रेशन डिटेल्स, नाम व रोल नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें। 
-  इसके बाद ‘JAC Class 10th/Matric Result 2020’ आपके स्क्रीन पर होगा। 
-  रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के  लिए  प्रिंट आउल ले लें। 

झारखंड बोर्ड (Know About Jharkhand Board) के बारे में
बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्‍य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जोकि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल(जेएसी) राज्य का एक स्कूली बोर्ड है।

यह प्रत्येक वर्ष झारखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षाओें की परीक्षाएं आयोजित कराता है। बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्‍य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जोकि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। इसका मुख्यालय रांची में स्थित है।

Web Title: Jharkhand Board 10th / Matric Result 2020: JAC 10th Result Declared record 75.01% students pass, boys win, check results here

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे