NTA Jee Main Paper 2 Result 2020: जेईई मेन पेपर-2 का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 24, 2020 09:01 AM2020-01-24T09:01:19+5:302020-01-24T09:01:19+5:30

Jee Main Paper 2 Result 2020: जेईई मेन पेपर-2 की फाइनल आंसर-की भी जारी की गई है। 

jee main paper 2 result 2020 nta released jee main paper b arch b planning result here jee main paper two topper list | NTA Jee Main Paper 2 Result 2020: जेईई मेन पेपर-2 का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

एनटीए जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 2020

Highlightsजेईई मेन अप्रैल 2020 के लिए आवेदन 7 अप्रैल 2020 से  शुरू होंगे। इसके लिए 7 मार्च 2020 तक आवेदन किया जा सकेगा। जेईई मेन अप्रैल 2020 के बाद उम्मीदवारों के बेहतर एनटीए स्कोर को ध्यान में रखते हुए रैंक जारी की जाएगी। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन पेपर-2  का रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर 23 जनवरी देर रात जारी कर दिया। जेईई पेपर-2 का आयोजन बीआर्क और बी प्लानिंग कोर्स में एडमिशन के लिए होता है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट अपने एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ की मदद से देख सकते हैं। 

1,97,413 छात्रों ने पेपर-2 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 138410 ने बी आर्च और 59003 ने बी प्लानिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। बी ऑर्क में 112679 उम्मीदवार बैठे जबकि बी प्लानिंग में 44517 उम्मीदवार बैठे। बी आर्क परीक्षा में हरियाणा की आरजू, तेलंगाना के हार्दिक राजपाल ने 100 एनटीए स्कोर हासिल कर टॉप किया है। वहीं बी प्लानिंग में आंध्र प्रदेश के कनुमुरी भीमेश्नरा विजय वर्मा ने 100 एनटीए स्कोर हासिल कर टॉप किया है।

वहीं पेपर टू में पटना के सुधांशु शेखर बिहार टॉपर बने हैं। सुधांशु को 99.63 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है। परीक्षा ऑनलाइन तरीके से पूरे देश में आयोजित की गई थी। Jee Main Paper 2 Result के साथ-साथ जेईई मेन पेपर-2 की फाइनल आंसर-की भी जारी की गई है। 

Jee Main Paper 2 Result 2020 Direct Link

जेईई मेन अप्रैल 2020 के लिए आवेदन 7 अप्रैल 2020 से  शुरू होंगे। इसके लिए 7 मार्च 2020 तक आवेदन किया जा सकेगा। 

जेईई मेन अप्रैल 2020 के बाद उम्मीदवारों के बेहतर एनटीए स्कोर को ध्यान में रखते हुए रैंक जारी की जाएगी। 

Web Title: jee main paper 2 result 2020 nta released jee main paper b arch b planning result here jee main paper two topper list

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे