JAC 10th, 12th Results 2020: जानिए झारखंड बोर्ड कब तक जारी करेगा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 

By रामदीप मिश्रा | Published: July 1, 2020 10:46 AM2020-07-01T10:46:01+5:302020-07-01T10:46:01+5:30

JAC 10th, 12th Results 2020: इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए 3 लाख, 87 हजार, 21 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं,  12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए 2 लाख, 34 हजार, 363 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

JAC Board Result 2020: Jharkhand 10th, 12th result expected in the first week of july | JAC 10th, 12th Results 2020: जानिए झारखंड बोर्ड कब तक जारी करेगा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 

झारखंड बोर्ड जल्द 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। (फाइल फोटो)

Highlightsझारखंड बोर्ड का रिजल्ट जुलाई के प्रथम सप्ताह में रिजल्ट आ जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र परिणाम JAC की आधिकारिक साइट jac.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

JAC Board Result 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी करने जा रहा है। बोर्ड ने कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब बोर्ड रिजल्ट घोषणा के लिए तैयार है। झारखंड बोर्ड के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने का कहना है कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में रिजल्ट आ जाएगा। दोनों के परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र परिणाम JAC की आधिकारिक साइट jac.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए 3 लाख, 87 हजार, 21 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं,  12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए 2 लाख, 34 हजार, 363 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। बता दें कि हर साल मार्च से अप्रैल महीने में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन कराता है। जेएसी द्वारा 11 फरवरी से 28 फरवरी तक परीक्षा आयोजित की गई थी। 12वीं बोर्ड की परीक्षा 470 सेंटरों और 10वीं 940 सेंटर पर आयोजित हुई थी। कुल मिलाकर राज्य में 1410 सेंटर बनाए गए थे। हर साल बोर्ड द्वारा परिणाम मई में घोषित किए जाते हैं, हालांकि इस साल देशव्यापी लॉकडाउन के कारण देरी हो रही है।

JAC 10th, 12th Results 2020: छात्र ऐसे करें झारखंड बोर्ड का रिजल्ट चेक  

स्टेप 1- छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in, jharresults.nic.in पर जाएं

स्टेप 2 - इसके बाद होमपेज पर  JAC Class 10th Result 2020/ JAC Class 12th Result 2020 के लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3- जानकारी जैसे, रजिस्ट्रेशन डिटेल्स, नाम व रोल नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें। 

स्टेप 4-  इसके बाद JAC Class 10th Results 2020/ JAC Class 12th Results 2020 आपके स्क्रीन पर होगा। 

स्टेप 5-  रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के  लिए  प्रिंट आउल ले लें। 

झारखंड बोर्ड (Jharkhand Board) के बारे में-

बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्‍य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जोकि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल(जेएसी) राज्य का एक स्कूली बोर्ड है। यह प्रत्येक वर्ष झारखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षाओें की परीक्षाएं आयोजित कराता है। बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्‍य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जोकि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। इसका मुख्यालय रांची में स्थित है। 

Web Title: JAC Board Result 2020: Jharkhand 10th, 12th result expected in the first week of july

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे