JAC Class 11 Result 2020: झारखंड बोर्ड ने जारी किया 11वीं का रिजल्ट, 95.53 प्रतिशत छात्र हुए पास, यहां करें चेक 

By रामदीप मिश्रा | Published: July 5, 2020 07:57 AM2020-07-05T07:57:48+5:302020-07-05T07:57:48+5:30

JAC Class 11 Result 2020: इस साल 11वीं की परीक्षा में 3 लाख, 46 हजार, 504 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। हालांकि 3 लाख, 39 हजार, 61 छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 3 लाख, 23 हजार, 924 छात्र परीक्षा उत्तीर्ण हुए हैं।

JAC Board 11th Result 2020 declared, students can download direct link | JAC Class 11 Result 2020: झारखंड बोर्ड ने जारी किया 11वीं का रिजल्ट, 95.53 प्रतिशत छात्र हुए पास, यहां करें चेक 

झारखंड बोर्ड ने 11वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsझारखंड बोर्ड ने 11वीं का रिजल्ट घोषणा कर दिया है। छात्र अपना परिणाम JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

JAC Board Result 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 11वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। छात्रों को रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार था। बोर्ड ने 11वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। छात्र अपना परिणाम JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

इस साल 11वीं की परीक्षा में 3 लाख, 46 हजार, 504 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। हालांकि 3 लाख, 39 हजार, 61 छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 3 लाख, 23 हजार, 924 छात्र परीक्षा उत्तीर्ण हुए हैं। कुल मिलाकर इस बार 95.53 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। 11वीं की परीक्षा 5 से 7 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें से पांच विषयों की परीक्षा थी। परीक्षाएं ओएमआर शीट पर आयोजित की गई थीं और मूल्यांकन को कम्प्यूटरीकृत किया गया था। कुल पेपर 250 अंकों के थे। 

JAC Board 11th Result 2020​: छात्र ऐसे करें 11वीं का रिजल्ट चेक  

स्टेप 1- छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in, jharresults.nic.in पर जाएं

स्टेप 2 - इसके बाद होमपेज पर ‘JAC Class 11 Result 2020’ के लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3- जानकारी जैसे, रजिस्ट्रेशन डिटेल्स, नाम व रोल नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें। 

स्टेप 4-  इसके बाद ‘JAC Class 11 Result 2020’ आपके स्क्रीन पर होगा। 

स्टेप 5-  रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के  लिए  प्रिंट आउल ले लें। 

झारखंड बोर्ड (Jharkhand Board) के बारे में

बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्‍य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जोकि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल(जेएसी) राज्य का एक स्कूली बोर्ड है। यह प्रत्येक वर्ष झारखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षाओें की परीक्षाएं आयोजित कराता है। बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्‍य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जोकि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। इसका मुख्यालय रांची में स्थित है। 

Web Title: JAC Board 11th Result 2020 declared, students can download direct link

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे