लाइव न्यूज़ :

TikTok के साथ आईआईएम इंदौर का करार, वीडियो से पढ़ाया जायेगा प्रबंधन का पाठ

By भाषा | Updated: January 16, 2020 20:19 IST

इन वीडियो मॉड्यूलों को आईआईएम इंदौर अपने अलग-अलग पाठ्यक्रमों में लागू करेगा।

Open in App

इंदौर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम-इंदौर) ने वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक से बृहस्पतिवार को हाथ मिलाया। इस गठजोड़ के तहत छोटे-छोटे वीडियो बनाकर विद्यार्थियों और प्रशिक्षणार्थियों को प्रबंधन का ककहरा सिखाया जायेगा।

आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय ने बताया, “ हमने टिकटॉक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं। हम टिकटॉक के साथ मिलकर संचार, संवाद, रणनीति, मार्केटिंग आदि प्रबंधन संबंधी विषयों पर छोटे-छोटे वीडियो मॉड्यूल तैयार करेंगे।"

उन्होंने बताया कि इन वीडियो मॉड्यूलों को आईआईएम इंदौर अपने अलग-अलग पाठ्यक्रमों में लागू करेगा। चूंकि संस्थान प्रबंधन पेशेवरों, सरकारी अधिकारियों, कारोबारियों और उद्यमियों को प्रशिक्षित भी करता है। लिहाजा इन वर्गों की विशेष जरूरतों के मुताबिक भी वीडियो मॉड्यूल तैयार किये जायेंगे।

राय ने कहा, "हमें उम्मीद है कि नये जमाने के प्लेटफॉर्म टिकटॉक के साथ हमारे गठजोड़ से युवाओं के कौशल विकास में मदद मिलेगी जिससे आगे चलकर देश की अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा।"

टॅग्स :टिक टोकएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना