HPBOSE 12th Result 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड आज जारी कर सकता है 12वीं का रिजल्ट, छात्र यहां करें चेक

By रामदीप मिश्रा | Published: June 16, 2020 07:37 AM2020-06-16T07:37:10+5:302020-06-16T07:37:10+5:30

HPBOSE 12th Result 2020: HPBOSE 12वीं की परीक्षा 4 मार्च से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 27 मार्च को था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते भूगोल के पेपर को स्थगित करना पड़ा।

HPBOSE 12th Result 2020: Himachal board likely to announce class 12 results today, check details at hpbose.org | HPBOSE 12th Result 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड आज जारी कर सकता है 12वीं का रिजल्ट, छात्र यहां करें चेक

हिमाचल प्रदेश बोर्ड आज 12वीं का परिणाम घोषित कर सकता है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsहिमाचल प्रदेश बोर्ड आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर hpbose.org लॉगइन कर देख सकते हैं।

HPBOSE 12th Result 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट के लिए इंतजार कर रहे हैं, जोकि आज खत्म किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि बोर्ड आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर hpbose.org लॉगइन कर देख सकते हैं।

HPBOSE 12वीं की परीक्षा 4 मार्च से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 27 मार्च को था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते भूगोल के पेपर को स्थगित करना पड़ा। इसके बाद इस पेपर की परीक्षा आठ जून को आयोजित करवाई गई, जिसके बाद मूल्यांकन कार्य तेजी से किया गया। अब बोर्ड रिज्लट जारी करने के लिए तैयार है। 

HPBOSE: बोर्ड ने 9 जून को जारी किया था 10वीं का रिजल्ट

आपको बता दें, HPBOSE ने 10वीं का रिजल्ट 9 जून को जारी कर दिया था। इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। कांगड़ा जिले के तनु कुमार ने 98.57 प्रतिशत हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है, उसके बाद हरमिरपुर जिले के क्षितिज शर्मा ने 98.57 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। वंश गुप्ता, शगुन राणा और अनीशा शर्मा ने 98.43 प्रतिशत के साथ तीसरी रैंक हासिल की है। कुल पास प्रतिशत 68.11 रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ा है। 2019 में 60.79 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इस वर्ष कुल 23 लड़कियां और 14 लड़के शीर्ष दस की सूची में हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 71.5 प्रतिशत और लड़कों का पास प्रतिशत 64.94 प्रतिशत है। 

HPBOSE 12th Results 2020 को ऐसे करें चेक 

स्टेप 1- छात्र हिमाचल बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org या अन्य साइट hpresults.nic.in  पर जाएं।
 
स्टेप 2- उसके बाद छात्र रिजल्ट HP Board Class 12th Result 2020 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3-  छात्र अपने रोल नंबर और पूछी गई डिटेल भरें। 

स्टेप 4-  छात्र के रिजल्ट उनके मोबाइल या कम्प्यूटर पर स्क्रीन पर दिखेगा। 

स्टेप 5- छात्र  अपने रिजल्ट को डाउनलोड  कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें। 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेश बोर्ड के बारे में 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेश बोर्ड, हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार की एक एजेंसी है जो हिमाचल प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों के लिए पाठ्यक्रम व उनके परीक्षाओं को आयोजित करती है। इसकी स्थापना 1969 में किया गया था। इसका मुख्यालय धर्मशाला में स्थित है। इसके पहले चेयर में कांगडा के कल्टर चंद राणा थे। 

Web Title: HPBOSE 12th Result 2020: Himachal board likely to announce class 12 results today, check details at hpbose.org

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे