HBSE Board 12th result 2019: हरियाणा बोर्ड की 12वीं के नतीजे आज होंगे घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

By विनीत कुमार | Published: May 15, 2019 09:00 AM2019-05-15T09:00:16+5:302019-05-15T09:00:16+5:30

हरियाणा बोर्ड की 12वीं के परीक्षा के नतीजे हासिल करने के लिए कुछ बेहद आसान स्टेप्स हैं, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है।

HBSE Board 12th result 2019 to be released today steps to check your Haryana Board results at bseh.org.in | HBSE Board 12th result 2019: हरियाणा बोर्ड की 12वीं के नतीजे आज होंगे घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड की 12वीं के नतीजे आज होंगे घोषित

Haryana Board Class 12th Result 2019: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। दरअसल, दोपहर 3 बजे हरियाणा बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित कर दिये जाएंगे। सभी छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर भी देख सकेंगे।

छात्र ये नतीजे bseh.org.in वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 7 मार्च, 2019 से 3 अप्रैल, 2019 के बीच आयोजित किये गये थे। 

रिपोर्ट्स के अनुसार इस परीक्षा में करीब 2 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। 
इसमें करीब एक लाख 91 हजार 857 नियमित और करीब 19627 प्राइवेट छात्र शामिल हुए। नियमित छात्रों में 84775 लड़कियां हैं तो प्राइवेट में लड़कियों की संख्या 6342 लड़कियां रही।

HBSE Class 12th Exam Result 2019: ऐसे करें अपने परीक्षा रिजल्ट को चेक

हरियाणा बोर्ड की 12वीं के परीक्षा के नतीजे हासिल करने के लिए कुछ बेहद आसान स्टेप्स हैं, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है। इन स्टेप्स की मदद से आप अपने मोबाइल या फिर कंप्यूटर के जरिये आसानी से नतीजे चेक कर सकेंगे।

- नतीजे जानने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर जाना होगा।
- यहां वेबसाइट की होमपेज पर 12वीं, 2019 के नतीजे के क्लिक करें।
- यहां आपको अपने रोल नंबर/हॉल टिकट नंबर डालें
- आगे बढ़ने के लिए आप सब्मिट बटन पर क्लिक करें
- इसके बाद रिजल्ट आपके सामने होगा
- भविष्य में इस्तेमाल के लिए आप चाहें तो इसे डाउनलोड या फिर इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

इससे आगे और विस्तृत जानकारी के लिए आप हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की भी सहायता ले सकते हैं।

English summary :
HBSE Board 12th result 2019: Haryana Board of School Education (HBSE) to declare Haryana Board Results 2019 of class 12th/ Intermediate today. Here are steps to check your Haryana Board results (HBSE/BSEH Class 12th) at bseh.org.in.


Web Title: HBSE Board 12th result 2019 to be released today steps to check your Haryana Board results at bseh.org.in

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे