Gujarat Board HSC Result 2020: गुजरात बोर्ड ने जारी किए कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय के नतीजे, ऐसे चेक करें रिजल्ट

By मनाली रस्तोगी | Published: May 17, 2020 03:09 PM2020-05-17T15:09:59+5:302020-05-17T15:19:11+5:30

गुजरात राज्य शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने रविवार को कक्षा 12वीं के विज्ञान विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है।

Gujarat Board Result 2020 GSEB declares Class 12 science exam results | Gujarat Board HSC Result 2020: गुजरात बोर्ड ने जारी किए कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय के नतीजे, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Gujarat Board HSC Result 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsबोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र-छात्राएं अपने नतीजे चेक कर सकते हैंइस बार 1,16,494 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे

गांधीनगर: गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने रविवार को कक्षा 12 विज्ञान संकाय का परिणाम घोषित किया। इस बार छात्रों ने बाजी मारी। जहां एक ओर छात्रों का सर्वाधिक प्रतिशत 71.69 रहा तो वहीं छात्राओं का सर्वाधिक प्रतिशत 70.85 रहा। छात्र-छात्राएं गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

कैसे चेक करें नतीजे?

सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर लॉगइन करें।

वेबसाइट खुलने के बाद GSEB HSC विज्ञान परिणाम संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्र-छात्राएं GSEB HSC परिणाम 2020 देखने के लिए जरूरी जानकारी दर्ज कर दें।

जैसे ही छात्र-छात्राएं सबमिट करेंगे तो गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम स्क्रीन पर दिखाई दे जाएंगे।

इसके बाद अपने नतीजे को डाउनलोड कर लें। 

मालूम हो, इस बार कोरोना वायरस के कारण लागू हुए देशव्यापी लोकडाउन की वजह से नतीजे देर से जारी किए गए, जबकि पिछली बार परिणाम 9 मई को ही घोषित कर दिए गए थे। बता दें कि इस बार 1,16,494 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बार का पास प्रतिशत पिछली बार से कम है। इस बार 71.34 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं, जबकि पिछले साल यह 71.9 प्रतिशत था। 

कोरोना वायरस के बीच ऐसी है देश की स्थिति

देश में कोविड-19 के कारण बीते 24 घंटे में और 120 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 2,872 हो गई। इसी अवधि में संक्रमण के 4,987 नए मामले सामने आए जिसके बाद रविवार सुबह कुल मामले बढ़कर 90,927 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ये आंकड़े शनिवार सुबह आठ बजे से सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में 53,946 मरीजों का इलाज चल रहा है, 34,108 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर चला गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इस तरह अब तक करीब 37.51 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।’’

(भाषा इनपुट भी)

Web Title: Gujarat Board Result 2020 GSEB declares Class 12 science exam results

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे