GSEB 12th Science Result: गुजरात बोर्ड ने 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट किया जारी, छात्र यहां देखें

By रामदीप मिश्रा | Published: May 9, 2019 10:49 AM2019-05-09T10:49:34+5:302019-05-09T11:18:25+5:30

GSEB 12th Science Result 2019ः जिन छात्रों ने 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा दी है वे छात्र अपना रिजल्ट गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

GSEB 12th Science Result 2019: Gujarat Board Released 12th Science HSC Results at gseb.org | GSEB 12th Science Result: गुजरात बोर्ड ने 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट किया जारी, छात्र यहां देखें

GSEB 12th Science Result: गुजरात बोर्ड ने 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट किया जारी, छात्र यहां देखें

गुजरात स्टेट बोर्ड (GSEB) ने 12वीं साइंस स्ट्रीम (GSEB 12th Science Result 2019) के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। 12वीं कक्षा के परिणाम की तारीख बोर्ड ने पहले ही तय कर दी थी। जिन छात्रों ने 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा दी है वे छात्र अपना रिजल्ट गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Gujarat HSC की परीक्षा 7 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित किया गया था। जबकि, इसी दौरान एसएससी बोर्ड एग्जाम के लिए पंजीकरण अभी भी जारी रहे। 

GSEB 12th Science Result: ऐसे देख पाएंगे परिणाम

1- सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  gseb.org पर जाना होगा।

2- इसके बाद रिजल्ट वाले लिंक को क्लिक करना होगा।

3- रोल नंबर जैसी जानकारियों को भरकर सब्मिट वाले बटन दबाएं। 

4- रिजल्ट स्क्रीन पर मिलने के बाद उसे डाउनलोड कर लें ताकि भविष्य में कोई दिक्कत न हो। 

आपको बता दें कि गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजों का ऐलान अलग-अलग करता है। इस बार साइंस स्ट्रीम के एग्जाम में करीब 1.35 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। जिसमें करीब 55 हजार छात्र मैथ्स ग्रुप के हैं और 76 हजार से ज्यादा बॉयलॉजी ग्रुप के हैं। Gujarat HSC result की घोषणा के बाद GSEB, GUJCET 2019 exam के नतीजे भी जारी करेगा। 

English summary :
GSEB 12th Science Result 2019: Gujarat Board has Released the HSC board exam results of class 12th Science stream at gseb.org. Stuedents of Gujarat Board class 12th can now check their science board exam results at GSEB official website.


Web Title: GSEB 12th Science Result 2019: Gujarat Board Released 12th Science HSC Results at gseb.org

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे