GATE Admit Card 2020: आज जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 3, 2020 10:47 AM2020-01-03T10:47:26+5:302020-01-03T10:56:20+5:30

Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) Admit Card 2020 Released Today: गेट परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड को अभ्यर्थी अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड के जरिए आईआईटी गेट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Gate 2020 admit card to be released today online live update at gate.iitd.ac.in | GATE Admit Card 2020: आज जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Gate 2020 admit card to be released today online live update at gate.iitd.ac.in

Highlightsइस परीक्षा का आयोजन 1, 2 और 8,9 फरवरी 2020 को किया जाएगाइस बार गेट परीक्षा का आयोजन IIT दिल्ली कर रही हैइस परीक्षा रिजल्ट 16 मार्च 2020 को जारी किया जाएगा

GATE 2020 Admit Card: ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजिनियरिंग (GATE) परीक्षा के एडमिट कार्ड 3 जनवरी शुक्रवार यानी आज जारी किए जाएंगे। इन एडमिट कार्ड को अभ्यर्थी अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड के जरिए आईआईटी गेट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थी को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए GATE वेबसाइट के जरिए से GOAPS पोर्टल पर लॉगइन करना होगा।

GATE Exam 2020 Date

गेट परीक्षा की बात करें तो इस परीक्षा का आयोजन 1, 2 और 8,9 फरवरी 2020 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।

बता दें कि एग्जाम के दौरान फिजिकल कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, घड़ी आदि ले जाने पर पाबंदी होगी। इस बार गेट परीक्षा का आयोजन IIT दिल्ली कर रही है।

इस परीक्षा रिजल्ट 16 मार्च 2020 को जारी किया जाएगा। बता दें कि इस बार “Bio-medical engineering (BM)” का पेपर पहली बार गेट परीक्षा में शामिल किया जा रहा है।

GATE Exam 2020 Admit Card Download

1- सबसे पहले आईआईटी गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitd.ac.in पर जाना होगा।

2- पेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक नजर आएगा, उस पर क्लिक करें।

3- अब एक नया पेज ओपन होगा जहां आपसे जरूरी डिटेल्स मांगी जाएगी।

4- डिटेल्स देने के बाद सबमिट कर दें।

5- सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड आपके सामने आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकाल लें।

English summary :
Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) 2020 Admit Card: Gate 2020 admit card to be released on Friday, January 3. Candidates can download their admit cards through with login ID and password from the official website of IIT Gate.


Web Title: Gate 2020 admit card to be released today online live update at gate.iitd.ac.in

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे