Coronavirus से जंग: दिल्ली के प्राइमरी स्कूल 31 मार्च तक बंद, 12 देशों में स्कूल बंद, 29 करोड़ बच्चों का स्कूल जाना छूटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 6, 2020 09:43 AM2020-03-06T09:43:14+5:302020-03-06T09:43:14+5:30

Coronavirus: दुनिया भर में कोरोना वायरस के 98000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. वहीं इस खतरनाक वायरस से 3300 से ज्यादा मौतें हुई हैं.

delhi primary schools closed till march 31 nearly 29 crore kids are missing classes worldwide due to coronavirus | Coronavirus से जंग: दिल्ली के प्राइमरी स्कूल 31 मार्च तक बंद, 12 देशों में स्कूल बंद, 29 करोड़ बच्चों का स्कूल जाना छूटा

बीजिंग में एक महिला मास्क पहने अपने बच्चे का साथ (पीटीआई फोटो)

Highlightsभारत में कोरोना वायरस के अब तक 30 मामले सामने आ चुके हैं, इसमें केरल के तीन लोगों का सफल इलाज किया चुका है.दिल्ली में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार पूरी सतर्कता बरत रही है.

कोरोना वायरस (Covid-19) के खतरे को देखते हुए दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद कर दिया है। कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना को देखते हुए इटली, जापान, ईरान, दक्षिण कोरिया समेत कई देशों में भी स्कूल बंद किए गए हैं। यूनेस्को (UNESCO) ने जानकारी दी है कि एक दर्जन से ज्यादा देशों में स्कूलों के बंद रहने से 29 करोड़ बच्चे प्रभावित हुए हैं।

भारत में अब तक कोरोना के 30 केस

भारत में कोरोना वायरस से अब तक 30 लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें इटली के 16 पर्यटक भी शामिल हैं। भारत में सबसे पहले कोरोना का केस केरल में आया था, यहां संक्रमित हुए तीनों लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है। कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया है कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सभी प्राइमरी स्कूल (सरकारी, निजी और निगम) 31 मार्च तक बंद रहेंगे। सिसोदिया ने कहा, नर्सरी और प्राइमरी के छात्र जोखिम समझने के लिहाज के बहुत छोटे होते हैं। उनके संक्रमित होने की आशंका रहती है।

29 करोड़ बच्चों का स्कूल जाना बंद

कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव चीन, इटली, जापान, ईरान, दक्षिण कोरिया में पड़ा है। इटली ने अगले कुछ हफ्तों के लिए सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया है। इसके अलावा जापान, ईरान, दक्षिण कोरिया समेत अन्य देशों में भी स्कूल बंद किए गए हैं। सऊदी अरब ने मुस्लिम श्रद्धालुओं की उमरा यात्रा पर रोक लगा दी है।

कोरोना से प्रभावित टॉप 5 देश

देश                      मामले        मौत
चीन                    80552       3042
दक्षिण कोरिया      6284          40
इटली                  3858         148
ईरान                   3513          108
अमेरिका              226             13

(स्त्रोत: worldometers.info)
 

Web Title: delhi primary schools closed till march 31 nearly 29 crore kids are missing classes worldwide due to coronavirus

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे