लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: एग्जाम को लेकर बंबई हाईकोर्ट ने मुंबई यूनिवर्सिटी से मांगा जवाब, महाराष्ट्र में Covid-19 के अब तक 32 मामले सामने आए

By निखिल वर्मा | Updated: March 16, 2020 16:02 IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक 32 मामले सामने आ चुके हैं. सरकार ने 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है. हालांकि 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं तय समय पर ही होंगी.

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई यूनिवर्सिटी के अलावा नागपुर विश्वविद्यालय में भी परीक्षाएं होनी हैं, सरकार ने परीक्षा रद्द करने को लेकर अब तक कोई निर्देश नहीं दिया है.महाराष्ट्र में नागपुर, पुणे, अहमदनगर में कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं. पूरे भारत में कोरोना वायरस के 110 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें दो लोगों की मौत हुई है.

बंबई हाकोर्ट ने कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के बीच ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन परीक्षाओं के संबंद में मुंबई यूनिवर्सिटी से सोमवार (16 मार्च) को जवाब मांगा हैं। कार्यवाहक चीफ जस्टिस बीपी धर्माधिकारी और जस्टिस एन आर बोरकर की पीठ ने सिद्धार्थ इंगले की याचिका के सुनवाई के दौरान सरकार से जवाब तलब किया है। याचिकाकर्ता सिद्धार्थ इंगले ने याचिका दायर करके कहा है, 'मुंबई विश्वविद्यालय को इन परीक्षाओं में बैठ रहे छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस याचिका की असल चिंता उनकी सुरक्षा को लेकर है, इसलिए आपसे अनुरोध है कि इसपर तत्काल सुनवाई हो।' 

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे के बीच 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। हालांकि 10वीं बोर्ड और 12वीं बोर्ड की परीक्षा पहले से तय तारीख के अनुसार कराने की अनुमति दी है। 

याचिकाकर्ता इंगले के वकील जमशेद मिस्त्री ने सुनवाई के दौरान कहा कि यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं 23 मार्च से शुरू होने वाली हैं जिनमें कई लाख छात्र शामिल होंगे। बंबई हाईकोर्ट ने इस याचिका पर मुंबई यूनिवर्सीट को जवाब देने का निर्देश दिया है और आगे की सुनवाई कल (17 मार्च) होगी। अन्य सामाजिक कार्यकर्ता सागर जोंधले द्वारा दायर जनहित याचिका पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकारी वकील पीपी काकड़े ने पीठ को बताया कि सभी जरूरी कदम उठा लिए गए हैं।

महाराष्ट्र में सभी स्कूल-कॉलेज बंद

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से सभी स्तरों पर तैयारी की जा रही है। इसके लिए राज्यभर के महापालिका, नगरपालिका, नगरपंचायत क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों को 31 मार्च तक बंद रखने का निर्णय राज्य सरकार ने किया है।  

साथ ही नागपुर, मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे समेत छह शहरों के जिम, स्वीमिंग पूल, सिनेमा थिएटरों को 31 मार्च तक बंद रखने का निर्णय राज्य सरकार ने किया है। इसके अलावा शैक्षणिक, धार्मिक, खेल, राजनीतिक सभी कार्यक्रमों की अनुमति रद्द की गई है। लेकिन, यह स्पष्ट किया गया है कि इस दरमियान दसवीं की परीक्षाएं जारी रहेंगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रबॉम्बे हाई कोर्टमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना