लाइव न्यूज़ :

CBSE RESULT 2019: सीबीएसई जल्द जारी करेगा 10वीं और 12वी कक्षा का रिजल्ट, ऑफिशियल तौर पर मई के तीसरे हफ्ते तक आ सकते है  परिणाम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 9, 2019 12:19 IST

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के 10वी और 12वी का रिजल्ट मई  के तीसरे हफ्ते तक आ सकता हैं। cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट देख सकता हैं।

Open in App

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के 10वी और 12वी का रिजल्ट मई  के तीसरे हफ्ते तक आ सकता हैं। एनडीटीवी रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएसई के 10वी और 12वी कक्षा का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले इस साल जल्दी  रीलीज किया जायेगा।सीबीएसई बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि 10वी और 12वी का रिजल्ट  सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

सीबीएसई (CBSE) बोर्ड का कहना है कि फिलहाल अभी छात्रों के अंको का मूल्यांकन का काम जारी हैं। बोर्ड के अनुसार इस साल लाखों की संख्या में छात्रों ने पिछले एक महीने में विभिन्न विषयों में परीक्षा दी हैं, जिसे चेक करने में  थोड़ा समय लगेगा। उसके बाद सभी विषयों में क्रॉश चेक किया जायेगा और नंबरों के हिसाब से मूल्यांकन होगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के हिसाब से सीबीएसई बोर्ड जून के पहले हफ्ते में रिजल्ट घोषित करने वाले थे। जबकि बोर्ड ने साफ मना किया है कि न ही 10वी और 12वी का रिजल्ट अप्रैल में घोषित होगा।

सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 10वी और 12वी की परीक्षा का परिणाम मई के तीसरे हफ्ते तक घोषित किया जायेगा। सोशल मीडिया पर सीबीएसई(CBSE)  बोर्ड के नोटिफिकेशन में जो जारी किया गया है,उसमें लिखा हुआ है कि 12वी कक्षा का रिजल्ट 10 अप्रैल को रीलीज किया जायेगा। बोर्ड ने इस नोटिफिकेशन को फेक बताया है। 

बोर्ड का कहना है कि  कई ऐसे फेक नोटिफिकेशन जारी किये जा रहे हैं, जिससे छात्रों को गुमराह किया जा रहा  है। परीक्षा के दौरान भी  पेपर लीक की खबरों  से लेकर रिजल्ट के परिणामों को लेकर सोशल मीडिया पर फेक न्यूज वाले नोटिफिकेशन जारी किये जा रहे हैं। पिछले साल की बात की जाये तो फेक न्यूज के जरिये सोशल मीडिया पर छात्रों को गुमराह किये जाने वाली न्यूज  कि 12वी कक्षा के PHYSICS और ECONOMICS का पेपर दोबारा होगा। इस फेक न्यूज से कई छात्रों को काफी परेशान होना पड़ा। सीबीएसई (CBSE) बोर्ड ने देश के सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि ऐसी किसी भी तरह की फेक न्यूज पर विश्वास न करें। सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाकर पूरी जानकारी लें। 

सीबीएसई बोर्ड पर चेक करें रिजल्टस्टेप 1. सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.nic.in  खोलें। स्टेप 2. रिलेवेन्ट लिंक पर क्लिक करें जिसमें class 12 result या class 10 result परक्लिक करें।स्टेप 4. लिंक खोले और उम्मीदवार जरूरी डिटेलस ध्यानपूर्वक भरें। जिसमे विद्यार्थी का रोल नंबर,डेट ऑफ बर्थ, स्कूल नंबर और सेंटर नबंर भरें। यह पूरी जानकारी विद्यार्थी  कोअपने ए़डमिट कार्ड पर मिलेगी। स्टेप 4. इसके पश्चात स्टूडेंटस अपना रिजल्ट देख सकते हैं। स्टेप 5. भविष्य के लिये स्टूडेंटस रिजल्ट का प्रिंट आऊट जरुर लें। 

टॅग्स :सीबीएसई.एनआईसी.इनएजुकेशनसीबीएसईएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना