लाइव न्यूज़ :

UGC NET 2018: CBSE इस दिन जारी कर सकता है नोटिफिकेशन, परीक्षा में हुए ये बदलाव

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 2, 2018 17:08 IST

CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन) ने 8 जनवरी को यूजीसी नेट  (UGC NET) जुलाई 2018 परीक्षा का ऐलान किया था।

Open in App

CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन) ने 8 जनवरी को यूजीसी नेट  (UGC NET) जुलाई 2018 परीक्षा का ऐलान किया था। अब सीबीएसई इसकी विस्तृत जानकारी के लिए 2 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। हालांकि इससे पहले CBSE ने यह नोटिफिकेशन जारी किया था, वह 1 फरवरी को  नोटिफिकेशन जारी करेंगे लेकिन किसी वजह से ऐसा हुआ नहीं। 

 सभी उम्मीदवार इसकी विस्तृत जानकारी के CBSE NET की आधिकारिक वेबसाइट  cbsenet.nic.in. पर चेक कर सकते हैं।  NET जुलाई परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च 2018 से 5 अप्रैल 2018 तक  होने वाली है। वहीं एप्लिकेशन फीस जमा कराने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल 2018 है। जुनियर रिसर्च फेलोशिप( JRF)  परीक्षा के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।

बता दें कि यह परीक्षा सीबीएसई की ओर से आयोजित की जाती है। सचिव अनुराग त्रिपाठी की ओर से जारी संक्षिप्त अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर एलिजिबिलिटी के लिए होगी। इस बार परीक्षा प्रक्रिया में कुछ बदलाव भी हुए हैं, जो निन्म हैं...

-  प्रश्न पत्रों की संख्या तीन से घटाकर अब दो कर दी गई है।- अब 100 अंक का पहला प्रश्न पत्र होगा। इसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।- यह सभी 50 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।-  पेपर I एक घंटे का होगा। परीक्षा का समय सुबह 9:30 से 10:30 बजे रखा ग.ा है। - पेपर II में 100 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और 2 घंटे तक चलेगी। जो सुबह 11 से 1 बजे तय किया गया है। इसमें पूछे गए सारे सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे।

बता दें कि इससे पहले यूजीसी नेट (UGC NET) में तीन पेपर होते थे। पहला और दूसरा पेपर 100 अंक का होता था इसमें 50 प्रश्न होते थे जबकि तीसरा पेपर 150 नंबर का होता था। इसमें 75 प्रश्न होते थे। 

टॅग्स :यूजीसी नेटसीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना