लाइव न्यूज़ :

CBSE पेपर लीक मामले में खजानी कॉन्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल गिरफ्तार

By धीरज पाल | Updated: July 4, 2018 18:14 IST

बता दें कि पिछले दिनों सीबीएसई के 12वीं के इकोनॉमिक्स के पेपर लीक मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए गए थे। इसमें हिमाचल प्रदेश का एक अध्यापक, एक क्लर्क और एक स्टाफ शामिल थे।

Open in App

सेंट्रल बोर्ड स्कूल ऑफ एजुकेशन बोर्ड के कक्षा 12वीं के इकोनॉमिक्स पेपर लीक मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीएसई पेपर लीक मामले में पुलिस ने मदर खजानी कॉन्वेंट स्कूल के प्रिंसपल को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने प्रिंसिपल के अलावा तीन और लोगों की गिरफ्तारी किया था।  

बता दें कि पिछले दिनों सीबीएसई के 12वीं के इकोनॉमिक्स के पेपर लीक मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए गए थे। इसमें हिमाचल प्रदेश का एक अध्यापक, एक क्लर्क और एक स्टाफ शामिल है। आरोप है कि इन्होंने हाथ से लिखकर पेपर की कॉपी लीक कर दी थी। इससे पहले सीबीएसई की कक्षा दसवीं के गणित और 12वीं कक्षा के के पेपर लीक की जांच में लगी पुलिस का मानना था कि या तो पेपर बोर्ड अधिकारियों के पास होने के दौरान लीक हुए या फिर उस समय लीक हुए जब वे बैंकों में रखे हुए थे।

 

12वीं का अर्थशास्त्र का पेपर कथित तौर पर जिस स्कूल से गायब हुआ उसके प्रिंसिपल ने पुलिस से कहा कि घटना के दिन विद्यालय में लगे 15 सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। पुलिस ने अपनी जाँच में पाया कि नियमों की अनदेखी करते हुए स्कूल ने परीक्षा के प्रश्नपत्र समय से दो घण्टे पहले मँगा लिये थे।

यह भी पढ़ेंः सीबीएसई पेपर लीकः हिमाचल से तीन लोग गिरफ्तार, कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद

दिल्ली पुलिस ने सीबीएसई पेपर के लीक होने को लेकर दो मामले दर्ज किये थे। पहला मामला अर्थशास्त्र के प्रश्न पत्र के लीक होने से संबंधित 27 मार्च को दर्ज किया गया था जबकि एक अन्य मामला गणित के पेपर के लीक होने के संबंध में 28 मार्च को दर्ज किया गया था। एचआरडी मंत्रालय ने घोषणा की थी कि प्रश्न पत्र लीक होने के मद्देनजर सीबीएसई कक्षा 12 वीं के अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा फिर से 25 अप्रैल को कराई जायेगी।

टॅग्स :सीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना