लाइव न्यूज़ :

CBSE ने सहायक की मदद से पेपर देने वाले दिव्यांगों को परीक्षा में शामिल नहीं होने का दिया विकल्प

By भाषा | Updated: June 5, 2020 20:04 IST

सीबीएसई ने किसी सहायक की मदद से परीक्षा देने वाले 10वीं, 12वीं के दिव्यांग छात्रों को परीक्षा में शामिल ना होने का विकल्प दिया है। CBSE ने कहा है कि उनके परिणाम वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के अनुसार घोषित किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई ने किसी सहायक की मदद से परीक्षा देने वाले 10वीं, 12वीं के दिव्यांग छात्रों को परीक्षा में शामिल ना होने का विकल्प दिया है। विकल्प देते हुए कहा कि उनके परिणाम वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के अनुसार घोषित किए जाएंगे।

नई दिल्ली:  केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने किसी सहायक की मदद से परीक्षा देने वाले 10वीं, 12वीं के दिव्यांग छात्रों को परीक्षा में शामिल ना होने का विकल्प देते हुए कहा कि उनके परिणाम वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के अनुसार घोषित किए जाएंगे। बोर्ड का कहना है कि यदि ये बच्चे किसी सहायक के साथ परीक्षा देने आते हैं तो कोरोना वायरस से निपटने के सामाजिक दूरी के प्रमुख नियम का पालन नहीं हो पाएगा।

कोविड-19 से निपटने के लिए लगे लॉकडाउन के कारण रद्द हुई बोर्ड की परीक्षाएं अब एक से 15 जुलाई के बीच होने वाली हैं। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ अगर सहायक की मदद से परीक्षा देने वाला कोई दिव्यांग छात्र आने वाली परीक्षाओं में शामिल नहीं होना चाहता, क्योंकि ऐसा करने से सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं होगा, तो वह अपने संबंधित स्कूलों को इस बारे में सूचित कर सकता है। बोर्ड द्वारा वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के अनुसार उनके परिणाम घोषित किए जाएंगे।

’’ दिव्यांगों के अधिकारों से जुड़े 2016 अधिनियम के तहत बोर्ड ऐसे छात्रों को परीक्षा के दौरान कई रियायतें देता है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ अतिरिक्त समय, सहायक या पाठक, कम्प्यूटर या लैपटॉप (बिना इंटरनेट) लाने के अलावा इस साल से हमने सीडब्ल्यूएसएन वर्ग के तहत पंजीकृत छात्रों को कैलकुलेटर लाने की अनुमति दी है।

’’ दृष्टिबाधित, डिस्लेक्सिक्स, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, स्पैस्टिक्स, लोकोमोटर अन्य सहित ‘चिल्ड्रन विद स्पेशल नीड्स’ (सीडब्ल्यूएसएन) श्रेणी के तहत इस साल 10वीं के 6,844 और 12वीं में 3,718 छात्र हैं। देश में 12वीं की परीक्षाएं पूरे देश में होगी लेकिन 10वीं की परीक्षाएं केवल उत्तर पूर्व दिल्ली में होनी है। सीबीएसई ने विदेशों में भी लंबित परीक्षांए ना कराने का फैसला किया है। 

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई 12वी रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना