लाइव न्यूज़ :

CBSE के 10वीं और 12वीं के छात्रों को मिलेगा एक्स्ट्रा मार्क्स, बस करना होगा ये काम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 26, 2019 11:13 IST

बोर्ड परीक्षा में इस बार पहले से चले आ रहे पारंपरिक सवाल के उत्तर को अधिक प्राथमिकता नहीं दी जायेगी। अलग हटकर जवाब देने वाले को इस बार प्रोत्साहित किया जायेगा।

Open in App

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में मार्किंग में बदलाव किया है। इस बार 10वीं और 12वीं के छात्रों को रटे-रटाये उत्तर न देकरक बल्कि इनोवेटिव आंसर देने वाले छात्रों को सीबीएसई इस बार अधिक अंक देगी। सीबीएसई बोर्ड ने मार्किंग स्कीम में बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि अतिरिक्त अंक के तौर पर परीक्षक पांच अंक तक दे सकते हैं। 

बोर्ड परीक्षा में इस बार पहले से चले आ रहे पारंपरिक सवाल के उत्तर को अधिक प्राथमिकता नहीं दी जायेगी। अलग हटकर जवाब देने वाले को इस बार प्रोत्साहित किया जायेगा। इस बार अनिवार्य वाले सवालों की संख्या को बोर्ड ने कम कर दिया है। छात्रों से मल्टीपल च्वाइस वाले प्रश्न अधिक पूछे जाएंगे। इससे छात्रों को उत्तर देने का अधिक अवसर मिलेगा। 

इस बार छात्रों के बेहतर जवाब पर उन्हें अंक दिये जायेंगे। जो छात्र पारंपरिक उत्तर से हटकर इनोवेटिव तरह से जवाब देंगे, उन्हें अतिरिक्त अंक दिये जायेंगे। इसकी जानकारी छात्रों को पहले ही दी गयी थी। 

वहीं, मीडिया रिपार्ट के मुताबिक नियमित परीक्षार्थीयों के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी होंगे। लेकिन निजी उम्मीदवारों के लिए हाल ही में एडमिट कार्ड की प्रक्रिया जारी है। 10वीं और 12वीं परीक्षाएं मार्च में होने वाली है। लेकिन व्यक्तिगत एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। cbse.nic.in  वेबसाइट लिंक पर जाकर कोई भी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ले सकता है।

इस प्रकार ऑनलाइन डाउनलोड़ कर सकते है अपना एडमिट कार्ड

 1. ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

 2. एक क्षेत्र चुनें।

 3. फिर वहां दिए गए विकल्पों में से कोई भी चुनें (आवेदन संख्या या पिछले रोल नंबर और वर्ष या उम्मीदवार का नाम)

 4. आपके द्वारा चुने गए विकल्प को दर्ज करें।

 5. अपनी पूरी डिटेल समिट करें।

 6. अगले पेज से अपना सीबीएसई प्रवेश पत्र खोलें।

टॅग्स :सीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना