CBSE CTET 2019: सीबीएसई सीटीईटी का एडमिट कार्ड जारी, जानें ये खास बातें  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 17, 2019 03:02 PM2019-06-17T15:02:48+5:302019-06-22T11:17:34+5:30

CBSE CTET 2019 Admit Card Date: सीटेट 2019 एग्जाम का आयोजन 7 जुलाई को किया जा रहा है। जिन अभ्यार्थियों ने सीटेट एग्जाम के लिए अप्लाई किया है, वो छात्र अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।   पेपर दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित होगा।

CBSE CTET 2019: CBSE CTET Admit Card to be released on this date, know these special things | CBSE CTET 2019: सीबीएसई सीटीईटी का एडमिट कार्ड जारी, जानें ये खास बातें  

CBSE CTET 2019: CBSE CTET Admit Card to be released on this date, know these special things

CBSE CTET 2019 Admit Card Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है । जिन अभ्यार्थियों ने सीटेट एग्जाम के लिए अप्लाई किया है, वो छात्र अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।  

बता दें कि सीटेट 2019 एग्जाम का आयोजन 7 जुलाई को किया जा रहा है। एग्जाम दो सेशन में आयोजित किया जाएगा। पहला पेपर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा वहीं दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित होगा। दोनो पेपर हल करने के लिए आवेदकों को 2.30 घंटे का समय दिया जाएगा।  

सीबीएसई देश के 97 शहरों में 20 भाषाओं में सीटेट (CTET) परीक्षा आयोजित करेगा। वहीं, असम के डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, जोरहाट और सिल्चर और बिहार के भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना और वैशाली भी शामिल हैं।

ऐसे डाउनलोड करें (CBSE CTET admit card 2019)

- अभ्यार्थी सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। 
- यहां डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। 
- अभ्यार्थी अपने डिटेल्स को दर्ज करें, जैसे- नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि। 
- कुछ देर बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। 
- इसे सेव करके प्रिंट आउट निकाल लें।  

 

English summary :
CBSE CTET 2019 Admit Card Date: Central Board of Secondary Education (CBSE) has not officially announced the date for admission to the Central Teacher Eligibility Test (CTET) 2019. Candidates who have applied for the ctet Exam 2019, the students can download their Admit Card Official website by visiting ctet.nic.in.


Web Title: CBSE CTET 2019: CBSE CTET Admit Card to be released on this date, know these special things

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे