लाइव न्यूज़ :

CBSE बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों की अब देख सकेंगे फोटो और प्रोफाइल

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 4, 2019 14:38 IST

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों की तस्वीर और प्रोफाइल बोर्ड वेबसाइट पर लगाई जाएगी। टॉपर की प्रोफाइल में उसके बारे में जानकारी और स्कूल का नाम भी अंकित रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की पढ़ाई करने वाल छात्रों के लिए अच्छी खबर है।अगर वह बोर्ड परीक्षा में टॉप करते हैं तो उनकी बोर्ड वेबसाइट पर तस्वीर और प्रोफाइल लगाई जाएगी, जिसे वह आसानी से देख सकेंगे।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की पढ़ाई करने वाल छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अगर वह बोर्ड परीक्षा में टॉप करते हैं तो उनकी बोर्ड वेबसाइट पर तस्वीर और प्रोफाइल लगाई जाएगी, जिसे वह आसानी से देख सकेंगे। यह नियम अगले साल से लागू किया जाएगा। 

खबरों के अनुसार, सीबीएसई की 10वीं और 12वीं परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों की तस्वीर और प्रोफाइल बोर्ड वेबसाइट पर लगाई जाएगी। टॉपर की प्रोफाइल में उसके बारे में जानकारी और स्कूल का नाम भी अंकित रहेगा। साथ ही साथ उसकी की उत्तर पुस्तिका को भी डाला जाएगा। 

बताया गया है कि टॉपर्स की जानकारी को बोर्ड की वेबसाइट पर एक साल तक रखा जाएगा क्योंकि अगले सत्र में आने वाले छात्र उत्तर पुस्तिका को देखकर लिखने के पैटर्न को आसानी से समझ सकेंगे।      

हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, इस संबंध में सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि बोर्ड टॉपर को हर कोई जान सके। इसके चलते छात्रों में उत्साह बढ़ेगा। 

बता दें कि अभी तक सीबीएसई की वेबसाइट बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों से संबंधित जानकारी नहीं होती थी, केवल रिजल्ट की सूचना को अपलोड किया जाता था।

टॅग्स :सीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना