लाइव न्यूज़ :

CBSE ने किया 12वीं डेट शीट में बदलाव, जानें कब और किस तारीख को होंगे एग्जाम 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 13, 2019 15:25 IST

परीक्षा के प्रश्नपत्र बेशक दो तरह के होंगे लेकिन स्कूलों में पढाई वैसे ही होगी जैसी होती है उसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

Open in App

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने इस आयोजित होने वाले 12वीं कक्षा के डेट शीट में बदलाव किया है। सीबीएसई ने ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां छात्रों को सीबीएसई ने रिवाइस्ड डेटशीट प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि रिवाइस्ड डेट शीट को आप सीबीएसई की वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। सीबीएसई ने करीब 7 एग्जाम की तारीखों में बदलाव किया है। 

नए शेड्यूल के मुताबिक Informatics Practice (065) और कंप्यूटर साइंस (083) का एग्जाम अब 2 अप्रैल 2019 को होगा पहले यह एग्जाम 28 मार्च 2019 को आयोजित किया जाना था। इसी तरह फिलॉस्फी (040), एंटरप्रेन्योरशिप (066), ह्यूमन राइट्स एंड जेंडर स्टडिज (075), थिएटर स्टडिज (078) और लाइब्रेरी एंड इंफो साइंस (079) का एग्जाम अब 4 अप्रैल 2019 को आयोजित किया जाएगा। पहले यह एग्जाम 2 अप्रैल 2019 को आयोजित किया जाना था। 

सीबीएसई अगले साल से दसवीं की बोर्ड परीक्षा में गणित से डरने वाले छात्रों को बडी राहत देने की तैयारी में है। बोर्ड अगले साल से गणित में दो तरह के प्रश्न पत्र लाएगा। इसमें से एक सामान्य या 'स्टैंडर्ड गणित' तो दूसरा सरल या 'बेसिक गणित' का प्रश्न पत्र होगा। सीबीएसईनिदेशक (अकादमिक) डा. इमेनुअल जोसेफ ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि गणित के फार्मूलों से डरने वाले छात्रों के लिए यह बडी राहत होगी। यह सुविधा अगले साल 2020 से ही उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए फार्म भरते समय स्कूल में गणित विषय की परफोरमेंस को ध्यान में रखकर 'स्टैंडर्ड गणित' और 'बेसिक गणित' में से किसी एक को चुनना है। परीक्षा के प्रश्नपत्र बेशक दो तरह के होंगे लेकिन स्कूलों में पढाई वैसे ही होगी जैसी होती है उसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि हर साल दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 15 लाख छात्र गणित विषय की परीक्षा देते हैं। इनमें से 10 लाख छात्र ग्यारहवीं में आते ही गणित विषय छोडकर किसी अन्य विषय को अपने मुख्य विषयों में शामिल कर लेते हैं।

छात्रों में गणित का डर दूर करने के लिए बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव का आधार राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रू परेखा (एनसीएफ) 2005 है। इसमें विषय विशेषज्ञों और मनोवैज्ञानिकों की राय थी कि छात्रों के मन से गणित का डर दूर करने के लिए इसे सामान्य और सामान्य से सरल परीक्षा पद्घति में लाना चाहिए। डा. जोसफ ने कहा कि नए बदलाव के तहत दसवीं में जो छात्र गणित में कमजोर हैं और आगे गणित पढना नहीं चाहते उनके पास यह विकल्प होगा कि वह 'बेसिक गणित' का विकल्प चुन बोर्ड परीक्षा दें।

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना